• Home
  • News
  • Watch Video Kuldeep yadav magic ball in 3rd odi match

VIDEO: कुलदीप यादव की 'मैजिक' बॉल, आउट होने के बाद हैरान रह गए एलेक्स कैरी

कुलदीप यादव ने एलेक्स कैरी को जिस गेंद पर आउट किया, उस बॉल की खूब चर्चा हो रही है. इस बॉल की तुलना बॉल ऑफ द सेंचुरी से की जा रही है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 22, 2023, 05:00 PM IST

Published On Mar 22, 2023, 05:00 PM IST

Last UpdatedMar 22, 2023, 05:00 PM IST

Kuldeep yadav magic ball

Kuldeep yadav magic ball (Photo- twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम चेन्नई में वनडे सीरीज के तीसरे मैच में आमने-सामने है. टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में बल्लेबाजी का फैसला लिया है. हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव की धारदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने इस मैच में वापसी की है. कुलदीप यादव ने इस मैच में डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी का विकेट हासिल किया. कुलदीप यादव ने एलेक्स कैरी को जिस गेंद पर आउट किया, उस बॉल की खूब चर्चा हो रही है. इस बॉल की तुलना बॉल ऑफ द सेंचुरी से की जा रही है.

पारी के 39वें ओवर में कुलदीप यादव ने लेग स्टंप पर गुड लेंथ गेंद डाली थी, इस गेंद में हल्की फ्लाइट थी, जिसे एलेक्स कैरी डिफेंड करने के लिए लेग साइड में गए, लेकिन गेंद टप्पा पड़ने के बाद ऑफ स्टंप की तरफ घुमी और उछाल के साथ और ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से को हिट किया. आउट होने के बाद बल्लेबाज एलेक्स कैरी हैरान रह गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां देखें वीडियो:

कुलदीप यादव ने पांचवीं बार वनडे में एलेक्स कैरी को अपना शिकार बनाया. एलेक्स कैरी ने मैच में 36 रन की पारी खेली. उन्होंने स्टॉयनिस के साथ मैच में अर्धशतकीय साझेदारी भी की.

कुलदीप यादव ने इस मैच में 10 ओवर में एक मेडन के साथ 56 रन देकर तीन विकेट लिए. कुलदीप यादव के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट लिए. मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल के नाम दो-दो सफलता रही. ऑस्ट्रेलिया की टीम 49 ओवर में 269 रन पर ऑल आउट हो गई.

Editor's Pick