×

VIDEO: मिचेल स्टार्क की घातक इनस्विंगर ने उखाड़ा मिडिल स्टंप, हैरान रह गए बल्लेबाज ओली पोप

मिचेल स्टार्क ने जैक क्राउली और ओली पोप का विकेट लेकर इंग्लैंड को शुरूआती झटके दिए

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - July 1, 2023 11:22 PM IST

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने है. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने खराब शुरूआत की है. मिशेल स्टॉर्क ने दो विकेट लेकर इंग्लैंड की टीम को तगड़ा झटका दिया है. स्टॉर्क ने जैक क्राउली और ओली पोप का विकेट हासिल किया. ओली पोप को स्टॉर्क ने खतरनाक इनस्विंगर से बोल्ड किया.

इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप स्टॉर्क की गेंद पर सहज नजर नहीं आ रहे थे. इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर में मिशेल स्टॉर्क ने दूसरी बॉल पर ओली पोप को फंसाया. ऑफ स्टंप पर पटकी हुई गेंद काफी तेजी से अंदर की तरफ आई, इस इनस्विंगर गेंद को ओली पोप जब तक समझ पाते, गेंद बल्ले और पैड के बीच घुसी और मिडिल स्टंप को हवा में लहराते हुए निकल गई. आउट होने के बाद बल्लेबाज ओली पोप हैरान नजर आए.

देखें वीडियो: 

इस मैच की बात करें तो खेल के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम टी ब्रेक से पहले 279 रन पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 91 रन की बढ़त मिली थी, जिसके आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य रखा है.