WTC Final: शमी की खतरनाक गेंद के आगे ढेर हुआ दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज, देखें वीडियो

लंच के बाद पहले ओवर में मोहम्मद शमी ने फुल लेंथ गेंद से दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज को भेजा पवेलियन

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 07, 2023, 07:25 PM IST

Published On Jun 07, 2023, 07:25 PM IST

Last UpdatedJun 07, 2023, 07:25 PM IST

Mohammad Shami

Mohammad Shami (Photo credit-ICC)

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आमने-सामने है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारत के तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके दिए. मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा, जबकि शार्दुल ठाकुर ने डेविड वॉर्नर को अपना शिकार बनाया. वहीं टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मार्नस लाबुशेन को पवेलियन भेजा. मोहम्मद शमी की लहराती हुई गेंद को दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन समझ नहीं सके और बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए. मार्नस लाबुशेन आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं.

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने खेल के पहले दिन लंच तक दो विकेट पर 73 रन बनाए थे, लंच के बाद मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की. ओवर की पहली बॉल पर मार्नस लाबुशेन स्ट्राइक पर थे. मोहम्मद शमी ने फुल लेंद की गेंद फेंकी, जो थोड़ी सी अंदर कोण बनाती हुई आई. इस गेंद को लाबुशेन ड्राइव करने गए और चूक गए और गेंद ने ऑफ स्टंप को निशाना बनाया. लाबुशेन अच्छे रंग में नजर आ रहे थे, शमी ने उन्हें आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया. लाबुशेन ने 26 रन बनाए. उन्होंने डेविड वॉर्नर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी (69 रन) भी की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा का विकेट जल्दी गंवा दिया. ख्वाजा बिना कोई रन बनाए मोहम्मद सिराज का शिकार बने. इसके बाद मार्नस लाबुशेन और डेविड वॉर्नर के बीच 69 रन की साझेदारी हुई. डेविड वॉर्नर 42 रन की पारी खेलकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए. लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 73 रन बनाए. लंच के बाद पहले ओवर में मोहम्मद शमी ने मार्नस लाबुशेन का शिकार किया, मगर इसके बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की वापसी कराई है.

Editor's Pick