add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: दिल्ली टेस्ट में सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में पहुंचा फैंस, मोहम्मद शमी का अंदाज दिल जीत लेगा

खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 263 रन पर ढेर हो गई. इस मैच में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का जलवा देखने को मिला. मोहम्मद शमी ने चार विकेट लिए

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - February 18, 2023 10:18 AM IST

दिल्ली में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे टेस्ट में आमने-सामने हैं. खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 263 रन पर ढेर हो गई. इस मैच में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का जलवा देखने को मिला. मोहम्मद शमी ने चार विकेट लिए. वहीं इस मैच के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर एक फैंस मैदान में घुस आया, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने घसीटकर बाहर निकाला, हालांकि इस दौरान मोहम्मद शमी सुरक्षाकर्मियों से नरमी से पेश आने की बात कह रहे हैं. शमी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में फैंस को देखा जा सकता है, जो खिलाड़ियों की तरफ भागता नजर आ रहा है, मगर सुरक्षाकर्मी उसे पहले पकड़ लेते हैं और मैदान से बाहर ले जाने का प्रयास करते हैं. इस दौरान फैंस जमीन पर गिर जाता है, उसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे घसीटते हुए ले जाते हैं. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस दौरान सुरक्षाकर्मी के पास पहुंचते हैं और उसे आराम से ले जाने की सलाह देते हैं. शमी का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम खेल के पहले दिन 263 रन पर ढेर हो गई. उस्मान ख्वाजा (81 रन) और हैंड्सकॉम्ब (72 रन नाबाद) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. वहीं रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को तीन-तीन सफलता मिली. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए थे. रोहित शर्मा 13 रन और केएल राहुल 04 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद थे.