- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch video; MS Dhoni goes for a Morning Walk With his ‘Pack’
'जीवा' हैं महेंद्र सिंह धोनी की जान पर फेवरेट तो कोई और है
खेल से दूर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 'पैक' के साथ वापसी की है।
Published On Jun 06, 2018, 07:16 PM IST
Last UpdatedJun 06, 2018, 07:16 PM IST
MS-Dhoni © AFP
हाल में अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताबी तीसरी बार दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर आराम फरमा रहे हैं। वह इस समय ज्यादातर अपनी फैमिली के साथ समय स्पेंड कर रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम 14 जून से एकमात्र टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। 36 साल के धोनी टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा जुलाई में शुरू हो जाएगा।
खेल से दूर पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने अपने ‘पैक’ के साथ वापसी की है। वह उन्हीं के साथ आजकल मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं। धोनी ने बुधवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया जो सीएसके के कप्तान का अपने डॉग्स के साथ मॉर्निंग वॉक करते समय का क्लिप है।
धोनी ने इस वीडियो का कैप्शन लिखा है, ‘ मुझे लगता है कि सैम को पता है कि वह मेरी पसंदीदा हैं। इसलिए वह हर किसी को परेशान करने के लिए स्वतंत्र है।’ धोनी का डॉग्स के साथ प्रेम जगजाहिर है। अक्तूबर, 2017 में धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने क्रिकेटर धोनी का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने पालतू डॉग सैम के साथ खेलते हुए देखे गए थे।