- क्रिकेट न्यूज़
- News
- watch video ms dhoni sudden entry in rishabh pant instagram live with rohit sharma
वीडियो हुआ वायरल: पंत, रोहित और सूर्या के IG लाइव में अचानक हुई धोनी की एंट्री
महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक देखकर ही पंत और रोहित शर्मा बहुत उत्साहित हो गए। पंत ने तो धोनी को थोड़ी देर लाइव में रुकने के लिए भी कहा।
Published On Jul 27, 2022, 09:04 AM IST
Last UpdatedJul 27, 2022, 09:04 AM IST
ms dhoni insta live
नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने मंगलवार, 26 जुलाई, को इंस्टाग्राम लाइव किया जिसमें उनके कुछ साथी क्रिकेटर नजर आए। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज रोहित शर्मा, आवेश खान, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, ईशांत शर्मा और कई अन्य क्रिकेटर भी शामिल थे।
इस वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी खास तौर पर नजर आए। 41 साल के धोनी इस वीडियो में बहुत थोड़े वक्त के लिए आए और हाथ हिलाकर फैंस का अभिनंदन किया। इसके बाद वह लॉग ऑफ हो गए। रोहित और पंत धोनी को देखकर बहुत खुश हुए।
Rishabh Pant, Suryakumar Yadav, and Rohit Sharma were LIVE on Instagram and Ms Dhoni Made A Special Appearance As Well 😍#Cricket #IndianCricket #TeamIndia #rishabhpant #msdhoni #rohitsharma #suryakumaryadav pic.twitter.com/108VLE8x8A
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) July 26, 2022
रोहित, सूर्यकुमार यादव और पंत बात कर रहे थे तभी धोनी लाइव आए और फौरन चले भी गए। पंत ने वीडियो में कहा, ‘अरे, भैया को लाइव रखो थोड़ी देर।’ लेकिन इतने में ही धोनी लाइव से बाहर हो गए। धोनी के जाने के बाद पंत ने कहा, ‘कलर लगाया हुआ था भैया ने, चले गए…।’ रोहित शर्मा भी धोनी के लाइव से यूं चले जाने से निराश नजर आए।
धोनी आखिरी बार मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के दौरान नजर आए थे। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी धोनी ने सीजन की शुरुआत से पहले छोड़कर रविंद्र जड़ेजा को सौंप दी थी। हालांकि बीच सीजन में जड़ेजा के कप्तानी से हटने के बाद धोनी ने दोबारा टीम की कमान संभाली थी।