- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch Video Rashid Khan knocks Ravi Ashwin’s off-stump with a beauty
VIDEO: राशिद खान का कहर, अश्विन को चखाया उन्हीं की दवा का स्वाद, झटके 3 विकेट
राशिद गुजरात की ओर से इस सीजन कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. इस सीजन राशिद अब तक 16 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
Published On May 05, 2023, 08:38 PM IST
Last UpdatedMay 05, 2023, 08:38 PM IST
@ipl
आर अश्विन दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं और कई बार बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाकर बोल्ड कर चुके हैं लेकिन IPL 2023 के 48वें मैच में अश्विन को पहली बार अहसास हुआ होगा कि स्पिनर की गेंद पर बोल्ड होने पर कैसा लगता है.
दरअसल, गुजरात टाइंटस ने 7 ओवर में ही 60 रन के भीतर अपने 3 अहम विकेट खो दिए. इसके बाद आर अश्विन 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. अश्विन को आते ही 8वें ओवर में राशिद खान के ओवर का सामना करना पड़ा.
पहली ही गेंद से अश्विन को बल्लेबाजी करने में मुश्किल होने लगी. पिछली 3 गेंदों को अश्विन पढ़ नहीं पाये और जैसे ही ओवर की आखिरी गेंद का उन्होंने सामना किया तो उनका ऑफ स्टंप उड़ गया. राशिद की ये गुड लेंथ की गेंद अंदर की तरफ आई और अश्विन मिडविकेट की तरफ गेंद को टहलाना चाहते थे लेकिन गेंद तेजी अंदर आई और ऑफ स्टंप ले उड़ी. इस तरह अश्विन 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
Even the master of spin had no answer to this Rashid magic ??
Ashwin beaten all ends up by some brilliant bowling!#IPLonJioCinema #RRvGT #TATAIPL #IPL2023 pic.twitter.com/eOmdTJ0meD
— JioCinema (@JioCinema) May 5, 2023
राशिद ने अपने अगले ओवर में रियान पराग को भी सस्ते में LBW आउट कर चलता किया. फिर 15वें ओवर में शिमरन हेटमायर का 7 रन के निजी स्कोर पर शिकार किया.
इससे पहले उन्होंने यशस्वी जायसवाल को रन आउट कर गुजरात टाइटंस को बड़ी सफलता दिलाई. राशिद गुजरात की ओर से इस सीजन कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. इस सीजन राशिद अब तक 17 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. यही नहीं, सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामलें में मोहम्मद शमी के बाद वह संयुक्त रुप से दूसरे पायदान पर हैं.
RUN-OUT!
A good fielding effort & a mix-up between batters! #RR lose Yashasvi Jaiswal.
Follow the match ▶️ https://t.co/tilu6n2vD3 #TATAIPL | #RRvGT pic.twitter.com/Ntuw3LupMD
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2023
IPL 2023 में सबसे ज्यादा विकेट
- मोहम्मद शमी- 18
- राशिद खान- 17
- तुषार देशपांडे- 17
Rashid Khan finishes his spell with bowling figures of 3/14 ?#RR 102/8 after 15.2 overs.
Follow the match ▶️ https://t.co/54xkkylMlx#TATAIPL | #RRvGT pic.twitter.com/J6G4yXDebT
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2023