अश्विन की जादुई गेंद ने विंडीज कप्तान के बिखेरे स्टंप्स, देखें Video

अश्विन की खूबसूरत ऑफ ब्रेक गेंद ने इतना ज्यादा टर्न लिया कि वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट चकमा खा गए और गेंद स्टंप से जा टकराई.

Edited By : Vanson Soral |Jul 23, 2023, 11:10 AM IST

Published On Jul 23, 2023, 11:10 AM IST

Last UpdatedJul 23, 2023, 11:10 AM IST

R Ashwin

PIC Credit- BCCI

पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन को अभी तक पहले टेस्ट की तरह उतनी सफलता तो नहीं मिली लेकिन तीसरे दिन उन्होंने कुछ इस अंदाज में अपना विकेट का खाता खोला कि फैंस हैरान रह गए. अश्विन की इस गेंद ने इतना ज्यादा टर्न लिया कि वेस्टइंडीज के कप्तान कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनके स्टंप बिखर गए. अश्विन की इस जादुई गेंद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अश्विन की मैजिक बॉल

दरअसल, दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण कई बार रोका गया. पिच से भी भारतीय गेंदबाजों को कोई खास मदद नहीं मिल रही थी. इस दौरान वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए. सुबह के सेशन में भारत के लिए डेब्यू कर रहे मुकेश कुमार ने किर्क मैकेंजी के रुप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल किया. लंच के बाद भी विंडीज कप्तान ने एक छोर संभाले रखा लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बॉल ऑफ द सीरीज

अश्विन की इस खूबसूरत ऑफ ब्रेक गेंद ने इतना ज्यादा टर्न लिया कि वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट चकमा खा गए और गेंद स्टंप से जा टकराई. इस गेंद का ब्रेथवेट के पास कोई जवाब नहीं था. अश्विन की इस जादुई गेंद को फैंस ने बॉल ऑफ द सीरीज करार दिया है. वेस्टइंडीज के कप्तान 75 रन बनाकर आउट हुए.

Editor's Pick