add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: राइली रूसो ने टी-20 विश्व कप में जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के पहले बल्लेबाज बने 

टी-20 क्रिकेट में रुसो का यह दूसरा शतक है. इससे पहले रुसो ने भारत के खिलाफ शतक जड़ा था. टी-20 विश्व कप में इससे पहले नौ शतक लग चुके हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 27, 2022 11:08 AM IST

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रुसो ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला शतक जड़ दिया है. ऐसा करने वाले वह दक्षिण अफ्रीका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं टी-20 क्रिकेट में रुसो का यह दूसरा शतक है. इससे पहले रुसो ने भारत के खिलाफ शतक जड़ा था. टी-20 विश्व कप में इससे पहले नौ शतक लग चुके हैं. क्रिस गेल के नाम टी-20 विश्व कप में दो शतक है.

राइली रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ 56 गेंद में 109 रन की पारी खेली. यह उनके टी-20 करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए. उनकी इस पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम बांग्लादेश के खिलाफ 200 रन का स्कोर पार करने में कामयाब रही.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

33 साल के राइली रुसो ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 23 टी-20 मैच खेले हैं. 23 टी-20 मैच की 21 इनिंग में उन्होंने 41.69 की औसत से 667 रन बनाए हैं. उनके नाम दो शतक और तीन अर्धशतक है. टी-20 में उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार है. टी-20 में उन्होंने 158.43 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.

टी-20 विश्व कप में शतक लगाने वाले बल्लेबाज:

क्रिस गेल- 117 रन

सुरेश रैना-101 रन

महेला जयवर्धने- 100 रन

ब्रैंडन मैकुलम-123 रन

एलेक्स हेल्स- 116 रन

अहमद शहजाद-111 रन

तमीम इकबाल-103 रन

क्रिस गेल- 100 रन

जोस बटलर- 101 रन

राइली रुसो-109 रन