add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: तेजी से ठीक हो रहे हैं ऋषभ पंत, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, फैंस के साथ खिंचवाई सेल्फी

ऋषभ पंत भले ही तेजी से रिकवरी कर रहे हों लेकिन इस साल के अंत तक उनका मैदान पर वापसी करना मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि पंत अगले साल तक ही वापसी कर पाएंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - May 24, 2023 8:55 PM IST

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और बिना किसी सहारे या बैसाखी के चलने के काबिल हो गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकते है कि पंत कितनी तेजी से ठीक हो रहे हैं. पंत पिछले साल दिसंबर में रोड एक्सीडेंट में गंभीर रुप से घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें कई सर्जरी से गुजरना पड़ा था. फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं.

ऋषभ पंत का ताजा वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का हैं जिसमें उन्हें बिना किसी कठिनाई के चहल-कदमी करते देखा जा सकता है. इस दौरान पंत ने कई फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई. युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वायरल वीडियो में पंत का लुक भी गजब ढहा रहा था. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और कलरफुल शॉर्ट्स पहने हुए थे. हालांकि उनके घुटने पर लगा सपोर्ट पैड साफ नजर आ रहा था.

 

ऋषभ पंत भले ही तेजी से रिकवरी कर रहे हों लेकिन इस साल के अंत तक उनका मैदान पर वापसी करना मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि पंत अगले साल तक ही वापसी कर पाएंगे. हालांकि पूरी तरह से फिट होने में उन्हें लंबा समय लग सकता है क्योंकि रिकवरी के बाद पंत के लिए बल्लेबाजी करना तो आसान होगा लेकिन विकेट के पीछे कीपिंग उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है. यही वजह है कि बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए पंत के विकल्प के तौर पर अन्य विकेटकीपर पर ध्यान केंद्रित कर दिया है.