add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: कोहली से छूटा, पंत ने लपका, देखिए विकेट के पीछे शानदार कैच

नाजमुल हसन शांतो ने 67 रन की पारी खेली और उन्होंने जाकिर हसन के साथ 124 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 17, 2022 1:23 PM IST

भारत और बांग्लादेश की टीम चट्टोग्राम में पहले टेस्ट में आमने-सामने है. भारत ने दूसरी पारी में बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 513 रन का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने खेल के चौथे दिन लंच के बाद दो विकेट गंवा दिए हैं. नाजमुल हसन शांतो और यासिर अली पवेलियन लौट चुके हैं.

नाजमुल हसन शांतो ने 67 रन की पारी खेली और उन्होंने जाकिर हसन के साथ 124 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. नाजमुल हसन शांतो और जाकिर हसन की जोड़ी एक समय खतरनाक नजर आ रही थी, मगर इस साझेदारी को उमेश यादव ने तोड़ा और इसमें विकेटकीपर ऋषभ पंत का शानदार योगदान रहा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उमेश यादव की गेंद नाजमुल हसन शांतो के बैट पर लगकर स्लिप की तरफ गई. स्लिप में खड़े कोहली इस कैच को संभाल नहीं पाए और गेंद उनके हाथ से निकल गई, मगर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने गेंद पर नजरें जमाई रखी और कैच को पकड़ लिया.

बता दें कि भारतीय टीम ने पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा के 90 रन, श्रेयस अय्यर के 86 रन और रविचंद्रन अश्विन के 58 रन की मदद से 404 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 150 रन पर ढेर हो गई थी. भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच और मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए थे. भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 258 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. भारत के लिए दूसरी पारी में शुभमन गिल (110 रन) और चेतेश्वर पुजारा (102 रन नाबाद) ने शतक जड़ा. पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रन का विशाल लक्ष्य दिया है.