add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO देखें: पत्नी की पुकार पर जमकर थिरके Robin Uthappa, वायरल हो रहा डांस वीडियो

Robin Uthappa Dance Moves: रॉबिन उथप्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, जब पत्नी आपको शर्मिंदा कराने की ठान ले तो फिर....

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 18, 2021 1:45 PM IST

Robin Uthappa Dance Moves: टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. उथप्पा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने धमकी दी थी कि अगर वह उनके खिलाफ आगे बढ़कर खेले तो वह उन्हें बीमर फेंक देंगे. अभी फैन्स उथप्पा के इस बयान से ही रोमांचित हो रहे थे कि अब सोशल मीडिया पर उनका एक डांस वीडियो भी धमाल मचा रहा है.

इस वीडियो में रॉबिन अपनी पत्नी शीतल गौतम (Sheethal Gautham) और कुछ दोस्तों के साथ डांस मूव करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को रॉबिन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है. इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है. अब करीब 1 लाख 60 हजार इस इस वीडियो को लुत्फ उठा चुके हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ROBIN UTHAPPA (@robinaiyudauthappa)

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए रॉबिन ने इसके कैप्शन में चुटकी लेते हुए लिखा, ‘अगर आपकी पत्नी आपको शर्मिंदा करने की ठान ले तो फिर आप उस भूमिका के लिए भी तैयार हो जाते हो.’ उथप्पा लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं.

हालांकि वह टीम इंडिया में वापसी करने को बेकरार हैं और वह कई बार यह बता भी चुके हैं. हालांकि फिलहाल वह घरेलू क्रिकेट में केरल की ओर से खेल रहे हैं और इस बार आईपीएल में वह चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का हिस्सा थे. इस बार आईपीएल को कोविड- 19 वायरस के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा.

हालांकि उथप्पा को इस सीजन के स्थगित होने तक भी अपने पहले मैच का इंतजार था. धोनी की टीम ने अभी तक 7 मैच खेले थे लेकिन चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इन 7 मैचों में एक भी बार उथप्पा को अपनी प्लेइंग XI में मौका नहीं दिया.