- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch Video Steve smith outstanding catch in slip of rohit sharma
Ind vs Aus: स्टीव स्मिथ ने लपका बेहतरीन कैच, बल्लेबाज रोहित शर्मा रह गए हैरान
रोहित शर्मा बिना गेंद की लाइन और पिच में आए उसे दूर से ही ड्राइव करने गए, गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लगा और स्मिथ ने एक तेज़ आती कैच को लपक लिया.
Published On Mar 19, 2023, 02:18 PM IST
Last UpdatedMar 19, 2023, 02:18 PM IST
Steve smith (Photo-twitter)
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे सीरीज के दूसरे मैच में आज आमने-सामने हैं. विशाखापट्टनम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. मिशेल स्टॉर्क की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत की शुरुआत काफी खराब हुई है. भारत ने 32 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं. इस मैच में वापसी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए. रोहित शर्मा का स्टीव स्मिथ ने स्लिप में बेहतरीन कैच लपका.
मिशेल स्टॉर्क ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद फेंकी थी, रोहित शर्मा बिना गेंद की लाइन और पिच में आए उसे दूर से ही ड्राइव करने गए, गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लगा और स्मिथ ने एक तेज़ आती कैच को लपक लिया. स्टीव स्मिथ के हाथ से यह कैच फिसला था, मगर स्मिथ ने उस कैच को संभाल लिया. रोहित शर्मा 13 रन की पारी खेलकर आउट हुए.
देखें वीडियो:
Great catch in the Slips by Steve Smith
Rohit Sharma’s wicket #INDvsAUS pic.twitter.com/2fCM6uDKh8— dilse FAN ᴷⁿⁱᵍʰᵗᴿⁱᵈᵉʳ (@iemSRKian) March 19, 2023