लाइव मैच के दौरान कमेंटेटर ने महिला क्रिकेटर पर किया सेक्सिस्ट कमेंट, VIDEO वायरल

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरा T20 मुकाबला 11 मई जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 12 मई को कोलंबो में खेला जाएगा.

Edited By : Vanson Soral |May 10, 2023, 04:08 PM IST

Published On May 10, 2023, 04:08 PM IST

Last UpdatedMay 10, 2023, 04:08 PM IST

SL vs BAN

Twitter

बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर है. मेजबान श्रीलंका और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो में 9 मई को 3 मैचों की T20I सीरीज का आगाज हुआ. इस पहले T20I मुकाबले में मेहमान बांग्लादेश की टीम 6 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही. इस मैच इस मैच की एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसकी वजह है कमेंटेटर रोशन अभयसिंघे.

दरअसल, श्रीलंका की पारी के 13वें ओवर में बांग्लादेश की बायें हाथ की स्पिनर नाहिदा अख्तर गेंदबाजी कर रही थी. ओवर की तीसरी गेंद नाहिदा ने नो बॉल फेंक दी. इस दौरान कमेंट्री कर रहे रोशन अभयसिंघे ने महिला गेंदबाज पर सेक्सिस्ट कमेंट कर दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अभयसिंघे ने कहा, “यह नो बॉल है. यह माफी के लायक नहीं है. दो मामलों में माफी के लायर नहीं है. पहली बात ये कि वह एक स्पिनर और दूसरी बात ये कि वो एक महिला हैं.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कमेंटेटर के इस कमेंट की अब सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है और यूजर्स इसको “बेतुका” और “सेक्सिस्ट” कमेंट कह रहे हैं.अभयसिंघे को यह भी कहते हुए सुना जाता है कि उन्हें नहीं लगता कि महिला गेंदबाज के कदम बड़े हैं, इसलिए उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ कि गेंदबाद का पैर आगे कैसे निकल गया.

 

हालांकि बाद में रिप्ले में साफ दिखा कि अख्तर क्रीज से आगे नहीं निकली थी लेकिन अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया क्योंकि गेंदबाज ने गलती से स्टंप्स की गिल्लियां गिरा दी थीं. इसके बाद कमेंटेटर ने कहा, “ओह, उन्होंने बेल्स को गिरा दिया था, यही वजह है कि जैसा मैंने आपको बताया ये बड़े कदम का मामला नहीं हो सकता है.”

गौरतलब है कि श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरा T20 मुकाबला 11 मई जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 12 मई को कोलंबो में खेला जाएगा. सीरीज जीतने के लिए मेजबान अब दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे.

 

Editor's Pick