- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch Video Sunil Gavaskar Runs to Get MS Dhoni Autograph
VIDEO: धोनी के पास भागते- भागते ऑटोग्राफ के लिए गए थे सुनील गावस्कर, सामने आया पूरा वीडियो
दरअसल मैच के बाद धोनी क्रिकेट प्रशंसकों का आभार जताने के लिए स्टेडियम के चक्कर लगा रहे थे, इसी बीच सुनील गावस्कर अचानक वहां भागते-भागते पहुंच गए, धोनी ने गावस्कर को ऑटोग्राफ दिया, इसके बाद दोनों दिग्गज गले लगे.
Published On May 15, 2023, 04:55 PM IST
Last UpdatedMay 15, 2023, 04:55 PM IST
Sunil gavaskar ms dhoni (Photo credit- Star sports)
आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने रविवार को लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर खेला. इस मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के क्रिकेट प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया और स्टेडियम के चक्कर लगाकर फैंस के बीच बॉल और गिफ्ट फेंके. धोनी ने इस बीच दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर को ऑटोग्राफ दिया, जिसकी खूब चर्चा की है. सुनील गावस्कर के धोनी से ऑटोग्राफ लेने के बाद इसकी भी चर्चा हो रही है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है. अब धोनी और सुनील गावस्कर के चेन्नई के मैदान पर मिलने का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि धोनी का ऑटोग्राफ लेने के लिए सुनील गावस्कर भागते नजर आ रहे हैं.
दरअसल चेन्नई- कोलकाता मैच को लेकर सुनील गावस्कर मैदान में मौजूद थे. वह केविन पीटरसन और एक महिला एंकर के साथ मैच और धोनी का जिक्र कर रहे थे, इस बीच वहां से एमएस धोनी साथी खिलाड़ियों के साथ वहां गुजरे. धोनी के पास आते ही कमेंटरी कर रहे सुनील गावस्कर भागते हुए सुरक्षा घेरा को तोड़कर उनके पास पहुंच गए. धोनी और गावस्कर ने पहले एक दूसरे को गले लगाया, गावस्कर पेन लेकर धोनी के पास पहुंचे थे और उन्होंने धोनी से ऑटोग्राफ का आग्रह किया. उसके बाद धोनी ने गावस्कर को शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया. ऑटोग्राफ देने के बाद एक बार दोनों दिग्गज गले लगे. इस ऐतिहासिक पल को जिसने भी देखा, उसने तारीफ की.
Proof that @msdhoni is the legend of legends!
During @ChennaiIPL‘s lap of honour for their wonderful fans, #SunilGavaskar rushed to Dhoni and a truly #Yellovemoment was created by the two legends!
Tune-in to #IPLOnStar LIVE every day.#BetterTogether pic.twitter.com/hzDDdMkYjG
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 15, 2023
सदियों में एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी एक बार आते हैं: गावस्कर
वहीं इसके बाद गावस्कर ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के लिए काफी कुछ किया है, वह रोल मॉडल हैं, भारत के कई युवा क्रिकेटरों के लिए वह प्रेरणा हैं. यह एक बेहतरीन मोमेंट था. गावस्कर ने कहा कि जैसे ही मैने सुना कि वह मैदान के चक्कर लगाने वाले हैं, मैने किसी से पेन लेकर अपने पास रख ली. उन्होंने एमएस धोनी के बारे में कहा कि सदियों में एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी एक बार आते हैं.