This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Minor League Cricket: विदेशी लीग में खेलने पहुंचे Unmukt Chand का निराशाजनक डेब्यू, 0 पर बोल्ड, देखें- VIDEO
अमेरिका की माइनर क्रिकेट लीग में खेल रहे उन्मुक्त चंद दो पारियों में सिर्फ 11 रन ही बना पाए हैं.
Written by India.com Staff
Last Published on - August 16, 2021 1:52 PM IST

हाल ही में भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अमेरिका की टी20 लीग खेलने पहुंचे उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) का डेब्यू निराशाजनक रहा है. वह माइनर लीग क्रिकेट (Minor League Cricket) में खेलने पहुंचे हैं. भारत के अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता 2012 के कप्तान उन्मुक्त चंद इस अमेरिकी क्रिकेट लीग में सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर्स की ओर से खेल रहे हैं. यहां वह 3 गेंदों का सामना कर अपना खाता भी नहीं खोल पाए और बोल्ड हो गए.
कैलीफोर्निया में खेले गए इस टी20 मैच में सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर्स की टीम सैन डिएगो सर्फ राइडर्स के खिलाफ खेलने उतरी थी. इस दौरान उन्मुक्त को सैन डिएगो सर्फ राइडर्स के तेज गेंदबाज जुबीर मुराद ने बोल्ड किया. वह निराश होकर पवेलियन लौटे. पीटर डेला पेना नाम के एक शख्स ने उन्मुक्त की बल्लेबाजी का यह वीडियो अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर किया है.
https://twitter.com/PeterDellaPenna/status/1426721949007368192?s=20
हालांकि अपनी टीम के प्रदर्शन से उन्मुक्त को जरूर खुशी मिली होगी. उनकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 4 विकेट गंवाकर 156 रन बनाए और उसे अपने पहले ही मैच में जीत नसीब हुई. इस मैच में सिलीकॉन वैली स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर शेहान जयसूर्या ने सर्वाधिक 74 रन बनाए, जिसकी बदौलत उसन यह मैच 15 रन से जीत लिया.
उन्मुक्त चंद के पास दूसरे दिन यानी रविवार को ईस्ट बे ब्लेजर्स के खिलाफ एक बार फिर अपने बल्ले का कमाल दिखाने का मौका था. लेकिन इस बार वह 13 बॉल में सिर्फ 11 रन ही बना सके. 11 रन की इस पारी में उन्होंने एक चौका और छक्का लगाया, जबकि एक गेंद पर सिंगल दौड़ा था. बाकी 10 में से 9 बॉल उन्होंने डॉट खेलीं, जबकि 13वीं गेंद पर वह कैच आउट हुए. इस मैच में भी शेयान जयसूर्या ने 54 रन बनाए और सिलीकॉन ने यह मैच भी 5 रन से अपने नाम कर लिया.
