- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch Video Virat Kohli bows to show respect to Suryakumar Yadav
IND vs HK: सूर्यकुमार का मिस्टर 360 अंदाज देख कोहली भी हुए नतमस्तक, देखें VIDEO
सूर्यकुमार के लिए सबसे शानदार ओवर 20वां रहा जिसमें उन्होंने कुल 4 छक्के लगाए जिसमें शुरुआती 3 गेंदों पर उन्होंने लगातार 3 छक्के जड़ दिये।
Published On Aug 31, 2022, 09:40 PM IST
Last UpdatedAug 31, 2022, 09:40 PM IST
एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर 2 विकेट पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने का श्रेय विराट कोहली के अर्धशतक और सूर्यकुमार के ताबड़तोड़ पचासे को जाता है। कोहली ने 40 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 59 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। वहीं, सूर्या ने महज 22 गेंदों पर अपना तूफानी अर्धशतक पूरा किया और 26 गेंदों पर 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें उन्होंने 6 छक्के और इतने ही चौके लगाए।
सूर्या के लिए सबसे शानदार ओवर 20वां रहा जिसमें उन्होंने कुल 4 छक्के लगाए जिसमें शुरुआती 3 गेंदों पर उन्होंने लगातार 3 छक्के जड़ दिये।
#SuryakumarYadav #ViratKohli𓃵 when you make king bow down to you by your batting best moment of the game great gesture from king kohli #AsiaCupT20 #INDvHK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/ZbgrKbqYjW
— Rudra pratap singh (@Rudra1268) August 31, 2022
सूर्या की बल्लेबाजी का ये तूफानी अंदाज देख कोहली भी हैरान रह गये और झुककर सलाम करने लगे। सूर्या के सम्मान में कोहली के नतमस्तक होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
50 moment of Surya 🔥 it was no doubt The Surya Show 🤩🤩#INDvHK #AsiaCup2022 #SuryakumarYadav pic.twitter.com/EiGYQ0Jywx
— Abhishek Asopa (@AbhishekAsopa87) August 31, 2022
सूर्यकुमार ने अपनी तूफानी पारी के दौरान मैदान के चारों तरफ मिस्टर 360 अंदाज में चौके-छक्के लगाये। सूर्या की पारी को देख एक पल के लिये ऐसा लगा कि मैदान पर SKY नहीं बल्कि कोहली के साथ एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी कर रहे हैं। यही वजह है की सूर्या की कमाल की बल्लेबाजी को कोहली ने भी झुककर सलाम किया।
𝐅𝐈𝐅𝐓𝐘 for @surya_14kumar⚡️
A scintillating knock this from SKY as he brings up his half-century in just 22 balls with 6×4, 4×6🔥https://t.co/9txNRez6hL… #INDvHK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/5mXUe4hTHN
— BCCI (@BCCI) August 31, 2022