add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'बड़ा आदमी बनूंगा और किसी हिरोइन से शादी करुंगा', सच हुई कोहली के बचपन की भविष्यवाणी, VIDEO

आरसीबी ने ट्वीटर पर कोहली के बचपन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसके बारे में आज तक लोगों को पता ही नहीं था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - May 5, 2023 1:56 PM IST

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2023 में जबरदस्त फॉर्म में है. कोहली का बल्ला इस सीजन आग उगल रहा है. आरसीबी के लिए कोहली रन मामले के मामले में फाफ डू प्लेसिस के बाद दूसरे स्थान पर है. आरसीबी का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के होना है. दिल्ली में जन्मे विराट कोहली ने राजकुमार शर्मा से बचपन में क्रिकेट की ट्रेंनिंग ली थी. आरसीबी ने ट्वीटर पर कोहली के बचपन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसके बारे में आज तक लोगों को पता ही नहीं था.

आरसीबी की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में विराट कोहली के बचपन के दोस्त शलज की मां ने कोहली से जुड़ा किस्सा बताया है, जिसमें कोहली ने बचपन में बड़ा आदमी बनने और हिरोइन से शादी करने की बात कही थी. वहीं शलज ने एक स्क्रैप बुक शेयर किया है, जिसमें कोहली ने लिखा था कि वह टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शलज की मां ने इस वीडियो में बताया है कि जब उनका बेटा और विराट कोहली राजकुमार शर्मा की क्रिकेट अकादमी में साथ जाया करते थे, कोहली को उनकी हाथ का खाना पसंद था और वह अपने बेटे के साथ- साथ कोहली के लिए खाना लेकर जाती थीं. शलज की मां ने बताया कि मेरे हाथ की बनी आलू की सब्जी उन्हें काफी पसंद थी. उन्होंने आगे कहा कि एक बार मदनलाल क्रिकेट अकादमी में मैच हो रहा था, जहां पर एक ऐड या फिल्म का पोस्टर लगा हुआ था. विराट ने उस पोस्टर को देखकर कहा था कि मैं एक दिन बड़ा आदमी बनूंगा और किसी हिरोइन से शादी करुंगा.

शलज की मां ने उस किस्से को याद करते हुए कहा कि दिल से निकली हुई बात कभी भी पूरी हो सकती है. आज कोहली को देखकर काफी अच्छा लगता है. उन्होंने कहा कि कोहली मुझसे मिले थे, उन्होंने कहा था कि मै आपको कैसे भूल सकता हूं, वह जब तक मेरे पास रहे, मेरे कंधे पर हाथ रखे रहे. अनुष्का भी उनसे काफी अच्छे से मिली.