- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Watch Video: Virat Kohli gave ks bharat a death stare and verbally abused him
VIDEO: सिंगल नहीं लेने पर कोहली ने KS को दिखाया अपना रौद्र रूप, जानें पूरा मामला
विराट कोहली और केएस भरत ने संभलकर खेलते हुए 5वें विकेट के लिए कुल 84 रनों की साझेदारी की. केएस भरत 44 रन बनाकर आउट हुए.
Published On Mar 12, 2023, 03:13 PM IST
Last UpdatedMar 12, 2023, 03:13 PM IST
भारत ने विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत अहमदाबाद टेस्ट में चौथे दिन चायकाल तक 5 विकेट खोकर 158 ओवर में 472 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए. विराट कोहली 133 और अक्षर पटेल 37 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. भारत अब ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर 480 रन से सिर्फ 8 रन दूर है.
विराट कोहली ने लंच के बाद 241 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से अपना 28वां शतक पूरा किया जो उनका 75वां इंटरनेशनल शतक है. शतक तक पहुंचने के लिए विराट कोहली को काफी संभलकर खेलना पड़ा. यही वजह है कि ये उनका दूसरा सबसे धीमा टेस्ट शतक हैं.
लंच से पहले विराट कोहली के लिए एक पल ऐसा भी आया जहां वे रन आउट हो सकते थे. ये सबकुछ हुआ भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाद केएस भरत के कारण जो जडेजा के 28 रन के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद 108वें ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए. उस वक्त कोहली 66 रन पर खेल रहे थे.
109वें ओवर में टॉड मर्फ़ी गेंदबाजी करने आए. ओवर की 5वीं गेंद को कोहली ने स्क्वेयर लेग की तरफ मोड़ दिया और रन लेने के लिए दौड़ पड़ लेकिन केएस भरत ने रन लेने से मना कर दिया. इस तरह कोहली को आधे रास्ते से ही वापस अपनी क्रीज में लौटना पड़ा. इसके बाद कोहली दूसरे छोर पर खड़े केएस भरत को घूरते नजर आए. इस घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Angry Virat pic.twitter.com/MpXlf0jWLD
— Akash Kharade (@cricaakash) March 12, 2023
इस घटना के बाद विराट कोहली और केएस भरत ने संभलकर खेलते हुए 5वें विकेट के लिए कुल 84 रनों की साझेदारी की. केएस भरत 44 रन बनाकर आउट हुए.