विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, वीडियो हुआ वायरल

इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद कोहली ने बाबा महाकाल का दर्शन किया...

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 04, 2023, 09:57 AM IST

Published On Mar 04, 2023, 09:57 AM IST

Last UpdatedMar 04, 2023, 09:57 AM IST

Kohli in Mahakal temple

Kohli in Mahakal temple (Photo-twitter)

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं. इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद कोहली ने बाबा महाकाल का दर्शन किया. कोहली और अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

कोहली ने सफेद रंग का ड्रेस पहना है और उनके गले में माला भी दिखाई दे रहा है, वहीं अनुष्का ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है. दोनों ने जमीन पर बैठकर आरती में हिस्सा लिया. कोहली ने इसके बाद अनुष्का के साथ बाबा महाकाल की आरती भी की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां देखें वीडियो: 

 

बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज इससे पहले भी कई मौके पर मंदिर और बाबा के दर्शन करने पहुंचे हैं. कुछ ही पहले ही उन्होंने नीम करोली बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई थी.

विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो भारत का यह दिग्गज खिलाड़ी बॉर्डर गावस्कर सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहा है. तीन मैच में विराट कोहली ने सिर्फ 97 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्च स्कोर 44 रन है. कोहली के फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं. बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भारतीय टीम अभी 2-1 से आगे हैं. इंदौर में खेले गए मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नौ मार्च से सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाना है, आखिरी मैच में कोहली के प्रदर्शन पर एक बार फिर सबकी नजरें होगी.

Editor's Pick