add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सूंड़ से चौके-छक्के उड़ा रहा है हाथी, VIDEO देखकर वॉन भी हुए फिदा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बैटिंग करते हुए इस हाथी का वीडियो देखा तो उन्होंने इसके पास इंग्लैंड की नागरिकता होने की बात कह दी.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 10, 2021 1:41 PM IST

An Elephant Playing Cricket: हाथी दोस्ताना होते हैं यह तो आप भी बखूबी जानते होंगे. लेकिन क्या कभी हाथी को इन्सानों वाले खेलते देखा है. इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक हाथ गजब की बैटिंग कर रहा है. सभंवत: यह वीडियो दक्षिण भारत के किसी राज्य का है, जिसमें एक हाथ अपनी सूंड़ से बल्लेबाजी कर रहा है और जमकर चौके-छक्के उड़ा रहा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने जब इस वीडियो को देखा तो वह भी हैरान हुए बगैर रह नहीं पाए.

बैटिग करते हुए हाथी का यह वीडियो टि्वटर पर खूब वायरल हो रहा है. अब तक करीब साढ़े 6 लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. 30 सेकंड के इस वीडियो में हाथी ने अपनी सूंड़ से बैट को थामा हुआ है और जैसे ही गेंदबाज बॉल फेंकता है वह भी किसी मंझे हुए बल्लेबाज की तरह उसे हवा में उछालकर चौके-छक्के के लिए भेज देता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/MichaelVaughan/status/1391035045490696198?s=20

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस हाथी की गजब की बैटिंग देखकर खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा है कि क्या भारतीय हाथी के पास इंग्लिश पासपोर्ट है? माइकल वॉन वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘निश्चित रूप से इस हाथी के पास इंग्लिश पासपोर्ट है.’

वॉन ने जैसे ही इस हाथी की बल्लेबाजी की तारीफ की तो टि्वटर पर कुछ फैन्स को यहां अपनी कॉमेंट्री वाली एक्सपर्ट कॉमेंट करने का मौका मिल गया. एक ने लिखा कि हाथी का फुटवर्क देखकर नाराज हूं, तो दूसरे ने कहा कि आप पिच को इसका कारण मान सकते हैं.

https://twitter.com/prafdepala/status/1391040527823409157?s=20

फिर एक फैन ने तो वॉन को टैग कर फुटबॉल खेलते हुए एक शेर का वीडियो देखने के लिए कह दिया.

https://twitter.com/agpai72/status/1391163252311158785?s=20