Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 3, 2025 11:20 AM IST

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में इस समय कई सवाल हैं. और ऐसे सवाल जिनके सही जवाब से ज्यादा कयास लगाए जा रहे हैं. कई मीडिया रिपोर्टस में ऐसा दावा किया जा रहा है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली व रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. सोशल मीडिया पर चल रहीं कुछ क्लिप्स में दावा किया जा रहा है कि कोहली अब गंभीर से दूरी बनाकर रखते हैं. रायपुर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मचै से पहले एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि विराट कोहली चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा से बहुत गंभीर बातचीत कर रहे हैं. ओझा अजित अगरकर की अगुआई वाले सिलेक्शन पैनल में सबसे नए सदस्य हैं.
यह वायरल वीडियो एयरपोर्ट का लग रहा है. जहां पर कोहली और बाकी के बाकी सदस्य इंतजार कर रहे हैं. इसी वीडियो में कोहली प्रज्ञान ओझा से बात क रहे हैं. वनडे क्रिकेट में विराट कोहली के भविष्य को लेकर तमाम सवाल उठाए जा रहे हैं. यह सवाल तो सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है कि क्या ये दोनों खिलाड़ी 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा होंगे. और ऐसे माहौल में जब कोहली और भारतीय टीम शायद सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, कोहली का इस तरह गहन चर्चा में नजर आना तो सुर्खियों में आएगा ही.
Some serious discussion between Virat Kohli and selector pragyan Ojha. https://t.co/fS88MRytDG pic.twitter.com/UrNcMWpfx5
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) December 2, 2025
एक और वीडियो में दिख रहा है कि ओझा रोहित शर्मा के साथ बात कर रहे हैं और गंभीर उनके साथ बैठे हैं. विराट कोहली इस बातचीत का हिस्सा नहीं हैं. इस बातचीत से भी लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों और कोच के बीच संवादहीनता है और तनाव है.
रिपोर्ट्स में लगातार यह दावा किया जा रहा है कि गौतम गंभीर और इन दोनों खिलाड़ियों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं. और इनकी आपस में बातचीत नहीं है. टेस्ट क्रिकेट में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद इन बातों को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
