लखनऊ सुपर जायटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले में एक बहुत ही मजेदार वाकया देखने को मिला। इसे देखकर विराट कोहली भी हैरान रह गया। दरअसल एक फैन मैदान पर घुस आया था। और कोलकाता पुलिस के जवान ने उसे कंधे पर उठाकर बाहर निकाला।
यह आखिरी ओवर की बात है जब दुष्मंता चमीरा ने हर्षल पटेल की गेंद पर छक्का लगाया था। लखनऊ को जीत के लिए तीन गेंद पर 16 रनों की जरूरत थी। मैच में थोड़ी बाधा आई क्योंकि एक फैन प्लेइंग एरिया में चला आया। वह फैन दौड़कर कोहली के पास आना चाहता था। कोहली उस समय लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे।
स्टेडियम में मौजूद एक फैन ने यह वीडियो पोस्ट किया है। इसमें नजर आ रहा है कि कोहली सुरक्षाकर्मी को अलर्ट कर रहे हैं। इतने में वर्दी पहने कोलकाता पुलिस का एक जवान मैदान पर आता है और WWE रेसलर की फैन को कंधे पर उठाकर मैदान से बाहर ले जाता है।
कोहली यह देखकर हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि पुलिस वाल फैन को अपने कंधे पर लेकर जा रहा है। कोहली यह सब देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
इसके फौरन बाद खेल शुरू हो गया। हर्षल पटेल ने खुद पर काबू बनाए रखा और आखिर में लखनऊ सुपर जायटंस को 14 रन से हराकर बैंगलोर ने क्वॉलिफायर 2 में जगह बनाई। दूसरे क्वॉलिफायर में बैंगलोर का मैच राजस्थान रॉयल्स से होगा।