विराट कोहली ने लगाया इतना लंबा छक्का कि खुद रह गए हैरान, देखें वीडियो

विराट कोहली 11 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

Edited By : Devbrat Bajpai |Nov 02, 2017, 05:58 PM IST

Published On Nov 02, 2017, 05:58 PM IST

Last UpdatedNov 02, 2017, 05:58 PM IST

विराट कोहली © AFP
विराट कोहली © AFP

कोटला टी20 में भले ही विराट कोहली को महज 11 गेंदें खेलने का मौका मिला हो लेकिन जिस तरह की उन्होंने इस दौरान धमाकेदार बल्लेबाजी की वह देखने लायक था। कोहली ने महज 11 गेंदों में ही 26 रन ठोंक दिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट हवा से बातें कर रहा था। कोहली ने आनन-फानन में तीन छक्के लगाए। इसमें एक छक्का इतना लंबा था, जिसको देखकर खुद कोहली हैरान रह गए।

बात 18वें ओवर की है। ग्रैंडहोम की गेंद पर कोहली ने डीप मिड विकेट क्षेत्र में करारा स्ट्रोक खेला। गेंद दूर जाकर दर्शक दीर्घा में दूसरे फ्लोर गिरी। यह छक्का इसलिए भी ज्यादा खूबसूरत था क्योंकि यह जितना लंबा था उतना ही ऊंचा भी था। इस छक्के को लगाने के बाद कोहली के चेहरे की भाव भंगिमाएं देखने लायक थीं जो साफतौर पर ये बयां कर रही थीं कि कोहली ने भी शॉट के इतनी दूर जाने की उम्मीद नहीं की थी।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-new-zealand-1st-t20i-icc-gives-clean-chit-to-virat-kohli-on-walkie-talkie-issue-656881″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब कोहली ने इतनी बेहतरीन टाइमिंग के साथ छक्का लगाया है बल्कि श्रीलंका के खिलाफ भी इस सा उन्होंने ऐसे की कुछ आकर्षक छक्के लगाए थे। इस मैच में टीम इंडिया ने 202/3 का स्कोर बनाया। भारत की ओर से शिखर धवन और रोहित शर्मा ने 80-80 रन बनाए।

 

आखिरकार, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 53 रनों से हरा दिया और इसके साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। गौर करने वाली बात है कि टी20 में टीम इंडिया की न्यूजीलैंड के खिलाफ ये पहली जीत है। इस तरह से एक बड़ा मुकाम भारतीय टीम ने इस जीत के साथ छू लिया है। इस मैच के पहले न्यूजीलैंड ने भारत को लगातार 5 टी20 मैचों में हराया था। मैच में 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 146/9 का स्कोर ही बना पाई।

Editor's Pick