VIDEO: युसूफ पठान की रदरफोर्ड ने की जमकर धुनाई, 1 ओवर में ठोक डाले लगातार 5 छक्के

ILT20 लीग के 25वें मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स के लिए सैम बिलिंग्स और शेरफेन रदरफोर्ड ने धमाकेदार अर्धशतक जड़े।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 03, 2023, 05:32 PM IST

Published On Feb 03, 2023, 05:32 PM IST

Last UpdatedFeb 03, 2023, 05:32 PM IST

TWITTER

इंटरनेशनल लीग T20 का 25वां मुकाबला दुबई कैपिटल्स और डेजर्स वाइपर्स के बीच 2 फरवरी को खेला गया। ये मुकाबला एक हाई-स्कोरिंग मैच रहा जिसमें कॉलिन मुनरो की कप्तानी वाली डेजर्ट वाइपर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। डेजर्ट वाइपर्स के लिए सैम बिलिंग्स और शेरफेन रदरफोर्ड ने धमाकेदार अर्धशतक जड़े। सैम ने 48 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए जबकि रदरफोर्ड ने 23 गेंदों पर 50 रन ठोक डाले। रदरफोर्ड ने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से तूफानी अर्धशतक जड़ा जिसमें उन्होंने 6 छक्के लगाए। इन 6 छक्कों में 5 छक्के तो लगातार 5 गेंदों पर आए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शेरफेन रदरफोर्ड ने लगातार 5 छक्के लगाने का ये बड़ा कारनामा 16वें ओवर में युसूफ पठान के खिलाफ किया। पहली गेंद पर सैम बिलिंग्स ने सिंगल लेकर रदरफोर्ड को स्ट्राइक दी। इसके बाद रदरफोर्ड ने युसूफ पठान के ओवर की जमकर धुनाई की और लगातार 5 गगनचुंबी छक्के ठोक डाले। यूसुफ पठान के इस महंगे ओवर से कुल 31 रन आए। इस तरह वह T20 क्रिकेट के एक ओवर में 30 से ज्यादा रन देने वाले 11वें गेंदबाज बन गए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

इस मुकाबले की बात की जाए तो डेजर्ट वाइपर्स ने सैम और रदरफोर्ड के अर्धशतक के दम पर 182/7 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दुबई कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। इस तरह डेजर्ट वाइपर्स 22 रनों से मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही।

 

शेरफेन रदरफोर्ड को उनकी 50 रनों की तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, गेंदबाजी में डेजर्ट के लिए शेल्डन कॉटरेल और ल्यूक वुड ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

 

Editor's Pick