WBBL 2021: मैरिजान कैप के शानदार प्रदर्शन से पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीता पहला खिताब जीता

महिला बिग बैश लीग 2021 में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला।

Edited By : India.com Staff |Nov 28, 2021, 12:04 PM IST

Published On Nov 28, 2021, 12:04 PM IST

Last UpdatedNov 28, 2021, 12:04 PM IST

दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर मेरिजान कैप (Marizanne Kapp) के शानदार प्रदर्शन के दम पर पर्थ स्क्रॉचर्स (Perth Scorchers) ने महिला बिग बैश लीग (WBBL 2021) के फाइनल में एडिलेड स्ट्राइकर्स को हरा अपना पहला खिताब जीता।

पर्थ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्ट्राइकर्स की कप्तान ताहलिया मैग्रा (Tahlia McGrath) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्क्रॉचर्स टीम को कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। डिवाइन ने 33 गेंदो पर 6 चौकों की मदद से 35 रनों की पारी खेली। वहीं हेदर ग्राहम ने 20 गेंदो पर 23 रन बनाए।

हालांकि कैप की पारी सबसे अहम रही, जिन्होंने 23 गेंदो पर चार चौकों की मदद से नाबाद 31 रन जड़े। जिसकी बदौलत पर्थ फ्रेंचाइजी ने 20 ओवर में 5 विकेट में 146 रन का स्कोर बनाया

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी स्ट्राइकर्स टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर मात्र 134 रन ही बना सकी। और स्क्रॉचर्स ने 12 से करीबी मुकाबला जीता।

स्ट्राइकर्स के लिए कप्तान ताहलिया ने सर्वाधिक 36 (29) रन बनाए। उनके अलावा मैडलिन पेन्ना ने 21 गेंदो पर 30 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

स्क्रॉचर्स के लिए हेदर ग्राहम और तानेले पेस्चेल ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं कैप और डिवाइन के हाथ एक-एक सफलता लगी।

Editor's Pick