भारत-पाक विश्व कप मैच देखने आएंगे सीट से दोगुने लोग !

अगले साल विश्‍व कप में 16 जून को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्‍तान की टीमें

Edited By : Sandeep Gupta |Jun 26, 2018, 06:20 PM IST

Published On Jun 26, 2018, 06:20 PM IST

Last UpdatedJun 26, 2018, 06:20 PM IST

India Pakistan cricket fans © Getty Images

आईसीसी विश्‍व कप 2019 शुरू होने में अभी करीब एक साल का वक्‍त बचा है, लेकिन अभी से भारत और पाकिस्‍तान के बीच होने वाले मैच को लेकर फैन्‍स में जबरदस्‍त क्रेज नजर आ रहा है। ये मैच 16 जून को इंग्‍लैंड के ओल्‍ड ट्रैफोर्ड में वेम्बली स्टेडियम में खेला जाएगा। आईसीसी का कहना है कि मैच देखने के लिए पहले लॉट में ही दुनिया भर से उनके पास 10 लाख से ज्‍यादा आवेदन आ चुके हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/watch-how-ms-dhoni-suresh-raina-smash-sachin-tendulkars-son-arjun-in-net-session-722544″][/link-to-post]

आईसीसी की तरफ से कहा गया, “अबतक हमारे पास मैच की टिकट को लेकर इतने आवेदन आ चुके हैं जिसमें वेम्बली स्टेडियम को दो बार भरा जा सकता है।” आईसीसी विश्‍व कप 2019 30 मई से शुरू हो रहा है। क्रिकेट का ये महाकुंभ 14 जुलाई तक चलेगा। फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आइएनएस से बातचीत के दौरान आईसीसी विश्‍व कप 2019 के मैनेजिंग डायरेक्‍टर स्‍टीव एल्‍वर्थी ने कहा, “भारत-पाकिस्‍तान के बीच मैच के लिए लोगों का रिस्‍पांस काफी बेहतरीन है। केवल इंग्‍लैंड और वेल्‍स के लोग ही नहीं बल्कि दुनिया भर से इस मैच को देखने के लिए फैन्‍स टिकट पाना चाहते हैं। हम इस तरह के रिस्‍पांस से काफी संतुष्‍ट हैं क्‍योंकि विश्‍व कप को क्रिकेट के ग्‍लोबल सेलिब्रेशन के रूप में मनाना चाहते हैं।”

उन्‍होंने कहा, “आने वाले दिनों में क्रिकेट फैन्‍स के बीच इस मैच के टिकट पाने को लेकर क्रेज और भी मजेदार हो जाएगा जब हम पब्लिक बैलट के माध्‍यम से फैन्‍स को मैच का टिकट देंगे। पब्लिक बैलट को अगले हफ्ते आयोजित किया जा सकता है।” बता दें कि विश्‍व कप में पाकिस्‍तान आज तक भारत को हरा नहीं पाया है।

Editor's Pick