• Home
  • News
  • we are disappointed as australia missed wtc final due to slow over rate penalty says tim paine

अंक कटने के चलते WTC फाइनल में जगह नहीं बना पाया ऑस्ट्रेलिया, जिससे निराश हूं: Tim Paine

टिम पेन ने कहा कि स्लो ओवर रेट के चलते हमारे 4 अंक काटे गए. लेकिन दूसरी टीमों के साथ ऐसा नहीं किया गया, इससे हम WTC फाइनल में जगह बनाने से चूक गए.

Edited By : Arun Kumar |Jul 05, 2021, 05:14 PM IST

Published On Jul 05, 2021, 05:14 PM IST

Last UpdatedJul 05, 2021, 05:14 PM IST

टिम पेन @ICCTwitter

हाल ही में संपन्न हुए पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) की टीमें खेली थीं, जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन (Tim Paine) आज भी इस बात से निराश हैं कि उनकी टीम अंकों का जुर्माना लगने के कारण इस खिताबी मुकाबले में नहीं पहुंच पाई. पेन ने कहा कि यह ‘कड़वा घूंट पीने की तरह’ था. उन्होंने कहा कि शायद हम ही ऐसी टीम थे, जिस पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगा.

ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में आगे चल रहा था लेकिन भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति के लिए उस पर 4 अंक का जुर्माना लगाया गया. यह सीरीज पेन की टीम के पास डब्ल्यूटीसी अंक हासिल करने का आखिरी मौका था क्योंकि साउथ अफ्रीका का दौरा रद्द हो गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत को इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी थी और विराट कोहली और उनकी टीम ने पर्याप्त अंक जुटाकर न्यूजीलैंड के साथ फाइनल में जगह बनाई.

पेन ने संवाददाताओं से कहा, ‘बेहद निराश हूं कि ओवर गति के कारण हम उसमे (WTC फाइनल) जगह नहीं बना पाए. मुझे लगता है कि दुर्भाग्य से हम ऐसी टीम थे, जिसे ओवर गति के जुर्माने का नुकसान उठाना पड़ा.’ पेन ने मांग की कि अंकों का जुर्माना लगाते हुए मैच रैफरी को अधिक निरंतरता दिखानी होगी.

उन्होंने कहा, ‘पिछले दो साल में काफी टेस्ट मैच रहे, जिसमें टीमें निर्धारित समय में पूरे ओवर नहीं फेंक सकीं और मैं सुनिश्चित नहीं हूं कि कितनी टीमों ने इसके कारण अंक गंवाए.’

36 वर्षीय इस विकेटकीपर कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसे लेकर (अंकों का जुर्माना) अधिक निरंतरता होनी चाहिए. यह ध्यान में रखते हुए कि पुरस्कार बहुत बड़ा है और कुछ ओवरों के कारण आप 4 अंक गंवा सकते हो.’ विकेटकीपर बल्लेबाज पेन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया एकमात्र टीम थी जिसके ओवर गति के अपराध के लिए अंक काटे गए.

उन्होंने कहा, ‘हमने निर्धारित समय में ओवर नहीं फेंके. मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि निरंतरता हो. मैं (टेस्ट क्रिकेट में) काफी ऐसे दिन नहीं खेला जिस दिन पूरे ओवर फेंके गए हों और मेरी जानकारी के अनुसार कोई और टीम नहीं थी जिसके अंक काटे गए.’ पेन ने कहा, ‘हां, यह कड़वा घूंट पीने की तरह है कि आप एकमात्र टीम हो जिसके अंक काटे गए.’

पेन ने कहा कि उनके लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला देखना मुश्किल था. उन्होंने कहा, ‘मैंने मैच में काफी खेल नहीं देखा था. मैंने अंतिम दिन का खेल देखा. मैंने पहले दिन का खेल देखने को लेकर रोमांचित था लेकिन फिर मैंने नहीं देखा. मैंने अंतिम दिन का खेल देखा और यह काफी रोमांचक था, शानदार क्रिकेट.’

(इनपुट: भाषा)

Editor's Pick