add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अगर आप ऐसा करेंगे... अब हैंडशेक विवाद पर सलमान अली आगा ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के कप्तान ने कहा कि मैने बचपन से ही हमेशा लोगों को खेल को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी काम करते देखा है, अगर आप ऐसा करेंगे तो बच्चे इसे सीखेंगे और कल वे भी वही चीजें करेंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 6, 2026 5:05 PM IST

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन शनिवार सात फरवरी से होना है. पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले को लेकर श्रीलंका पहुंच चुकी है. शनिवार को टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में पाकिस्तान का सामना नीदरलैंड्स से होगा. इस मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद पर बड़ा बयान दिया है.

एशिया कप से भारत और पाकिस्तान की टीम टॉस और मैच के बाद एक दूसरे के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह खेल के लिए अच्छा नहीं है: सलमान आगा

सलमान आगा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से पहले कहा,हमें सच में दुख या ऐसा कुछ महसूस नहीं होता, लेकिन, हां यह खेल के लिए अच्छा नहीं है, मैं यह बात सीना ठोककर कह सकता हूं, जैसे खेल के लिए ये चीजें साफ तौर पर नहीं होनी चाहिए.

रोल मॉडल ऐसी चीजें नहीं करते: आगा

पाकिस्तान के कप्तान ने कहा कि मैने बचपन से ही हमेशा लोगों को खेल को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी काम करते देखा है, अगर आप ऐसा करेंगे तो बच्चे इसे सीखेंगे और कल वे भी वही चीजें करेंगे, इसलिए मुझे लगता है कि ये चीजें नहीं होनी चाहिए, क्योंकि अगर आप रोल मॉडल के बारे में सोचते हैं, तो मुझे लगता है कि रोल मॉडल ऐसी चीजें नहीं करते.

आईसीसी टूर्नामेंट के प्रेशर के सवाल पर सलमान आगा ने कहा, बिल्कुल कोई दबाव नहीं है क्योंकि जब भी आप किसी ICC टूर्नामेंट में आते हैं, तो आपको लगभग सभी गेम जीतने होते हैं, और जब हम यहां आए, तो हमने सोचा था कि हम सभी गेम जीतेंगे और सभी गेम में अपना बेस्ट देंगे, इसी तरह, हम जो गेम खेलेंगे, उनमें अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे.

हम यह टूर्नामेंट जीत सकते हैं: आगा

सलमान आगा ने कहा कि मेरी तैयारी बहुत अच्छी है, हम काफी समय से एक साथ क्रिकेट खेल रहे हैं और पिछले छह महीनों में हमने एक भी सीरीज़ नहीं हारी है और ज़्यादातर गेम जीते हैं, हमारी तैयारी बहुत अच्छी है, और यह सिर्फ इस बात पर है कि जब गेम शुरू होगा तो हम कैसे परफॉर्म करेंगे, जिस तरह से हम पिछले छह महीनों से परफॉर्म कर रहे हैं, अगर हम यहां भी वैसा ही करते हैं, तो मुझे पूरा विश्वास है कि हम यह टूर्नामेंट जीत सकते हैं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/