जब आप असफल होते हैं... टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर टूट गए मिशेल मार्श, जानें क्या कहा ?
जब आप असफल होते हैं... टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर टूट गए मिशेल मार्श, जानें क्या कहा ?
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, हमारे पास अच्छी टीम थी,लेकिन विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में अगर आप थोड़ा भी खराब खेलते हैं, तो आप ऐसा मैच हार सकते हैं जो आपको बैकफुट पर डाल दे.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 21, 2026 12:02 PM IST
Mitchell Marsh
ऑस्ट्रेलिया का टी20 विश्व कप 2026 का सफर ओमान के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में जीत के साथ समाप्त हो गया. श्रीलंका के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीत दर्ज की. जीत के बावजूद विश्व कप से बाहर होने की निराशा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श के चेहरे पर साफ दिखी, वह काफी निराश नजर आए.
मैच के बाद मिशेल मार्श ने कहा, हम निराश हैं, हर टीम की तरह हमने दो साल तक विश्व कप की तैयारी की थी, बदकिस्मती से कुछ खास मैचों में हम अपना श्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल पाए, यही टूर्नामेंट का खेल है. उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद हम पर दबाव आ गया था, उन्होंने अच्छा खेला और जीत का श्रेय उन्हें जाता है, लेकिन हम अभी बहुत निराश हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
हम बेहतर क्रिकेट नहीं खेल पाए: मार्श
मार्श ने कहा, मुझे नहीं लगता कि कंडीशन में दिक्कत थी, कोलंबो में यह धीमा था, लेकिन हमने उसके लिए तैयारी की थी, मुझे अब भी लगता है कि हमारे पास अच्छी टीम थी,लेकिन विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में अगर आप थोड़ा भी खराब खेलते हैं, तो आप ऐसा मैच हार सकते हैं जो आपको बैकफुट पर डाल दे, पिछले कुछ हफ्तों में हमारे लिए अच्छे मौके थे, लेकिन हम तब बेहतर क्रिकेट नहीं खेल पाए जब उसकी ज्यादा जरूरत थी.
‘जब आप असफल होते हैं, तो हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है’
उन्होंने कहा, खिलाड़ी और एक टीम के तौर पर हम देखेंगे कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं, हमें एक ग्रुप के तौर पर एक और मौका मिलता है तो हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हम इस अनुभव से बेहतर हों, जब आप असफल होते हैं, तो हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है, अभी दुख हो रहा है और हम इस बात से निराश हैं कि यह कैसे हुआ, हम घर जाएंगे, ईमानदारी से सोचेंगे, और आगे बढ़ेंगे.
ग्रुप स्टेज से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम
ग्रुप स्टेज के 4 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि आयरलैंड और ओमान के खिलाफ जीत मिली थी. दो हार की वजह से ऑस्ट्रेलिया को टी-20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.