स्विच हिट पर बोले सौरव गांगुली- बल्लेबाजों ने नहीं छीन सकते यह मॉर्डन शॉट

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने स्विच हिट शॉट को सही करार दिया है. उन्होंने कहा इसे बैन नहीं किया जा सकता.

Edited By : India.com Staff |Dec 08, 2020, 02:01 PM IST

Published On Dec 08, 2020, 02:01 PM IST

Last UpdatedDec 08, 2020, 02:01 PM IST

ग्लेन मैक्सवेल @ICC Twitter

क्रिकेट जगत में इन दिनों स्विच हिट शॉट चर्चा का विषय बना हुआ है. मॉर्डन डे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और एबी डीविलियर्स (AB De Villiers) को इस शॉट को खेलने में महारत हासिल है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व कप्तान इयन चैपल (Ian Chappel) इस शॉट के खिलाफ दिखे हैं. उनके मुताबिक यह गेंदबाजों के लिए सही नहीं है. लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इसका समर्थन किया है.

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ इस शॉट का जमकर इस्तेमाल किया है और भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई भी की. लेकिन इयन चैपल ने मैक्सवेल के यह रिवर्स शॉट (स्विच हिट) शॉट देखकर कहा था कि इसे क्रिकेट में प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए..

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस शॉट के लिए बल्लेबाज अपनी स्वभाविक स्थिति को बदलकर (दाएं हाथ का बल्लेबाज बाएं हाथ का बल्लेबाज बन जाता है या बाएं हाथ का बल्लेबाज दाएं हाथ का) उसके उलट हो जाता है. उन्होंने ईएसपीएन में लिखे अपने कॉलम में कहा, ‘शॉट तो शानदार था लेकिन यह गेंदबाजों के नजरिए से यह कतई सही नहीं है.’

इस पूर्व कप्तान ने लिखा, ‘क्रिकेट प्रशासकों का यह काम है कि वह ऐसे नियम बनाएं, जिससे बैट और बॉल में सही संतुलन हो. अगर नियम या खेल की परिस्थितियां किसी एक के पक्ष में हों और या दूसरे के नहीं तो इससे प्रतिस्पर्धा को नुकसान होता है.’

लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इस शॉट का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, ‘यह खेल कई सालों में विकसित होकर यहां तक पहुंचा है और इस प्रकार के शॉट्स इसी विकास का हिस्सा हैं.’ गांगुली ने कहा कि इस प्रकार के शॉट आधुनिक दौर के बल्लेबाजों से छीने नहीं जा सकते.

मिड डे में छपे सौरव गांगुली के हवाले से लिखे एक लेख में उन्होंने कहा, ‘खेल आगे बढ़ चुका है, तो मुझे नहीं लगता कि हम आधुनिक दौर के बल्लेबाजों से इन प्रचलित शॉट्स को दूर कर सकते हैं.’

उन्होंने कहा कि साल दर साल क्रिकेट के कई फॉर्मेट का विकास हुआ है. अब बल्लेबाज आगे बढ़ चुके हैं और वे अब पारंपरिक और व्यवहारिक शॉट्स की तकनीक से आगे बढ़ चुके हैं. और आधुनिक दौर की तकनीक से उन्हें अच्छे परिणाम मिल रहे हैं. ग्लेन मैक्सवेल और एबी डीविलियर्स भी आधुनिक दौर के खिलाड़ी हैं. ऐसी स्थिति में विश्व क्रिकेट में खेले जा रहे किसी भी शॉट पर प्रतिबंध लगाना बल्लेबाजों के लिहाज से जायज नहीं होगा.

Editor's Pick