- क्रिकेट न्यूज़
- News
- We cant look at australia now indian bowling coach bharat arun 4039073
अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बारे में नहीं सोच सकते: गेंदबाजी कोच भरत अरुण
भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि सलाइवा बैन की निगरानी करना मुश्किल है।
Published On May 25, 2020, 01:59 PM IST
Last UpdatedMay 25, 2020, 01:59 PM IST
जहां एक तरफ क्रिकेट फैंस साल की शुरुआत से भी भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का इंतजार कर रहे हैं, वहीं भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण (Bharat Arun) का कहना है कि मौजूदा हालातों को देखते हुए फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के बारे में नहीं सोच सकते।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान जब कोच से इस महात्वाकांक्षी सीरीज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हम इसका इंतजार कर रहे हैं लेकिन फिलहाल, हमें इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि हमारे पहले टूर्नामेंट में हमारे सामने क्या चुनौती होगी। फिलहाल हम ऑस्ट्रेलिया की तरफ नहीं देख सकते।”
उन्होंने कहा, “हालात के हिसाब से खुद को ढालना बेहद अहम होगा। पिछली बार हमने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा किया था। हम उसी अनुभव का इस्तेमाल करेंगे और खुद को चुनौती देंगे।”
सलाइवा बैन- खिलाड़ियों पर नजर रखना होगा मुश्किल
क्रिकेट पर लगा ब्रेक हटने के बाद फिर से मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों, खासकर गेंदबाजों के सामने एक और चुनौती होगी- सलाइवा पर बैन। आईसीसी कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए गेंद पर सलाइवा के इस्तेमाल को बैन करने पर विचार कर रही है। जिसका सीधा असर गेंदबाजों पर पड़ेगा।
इस मामले पर भारतीय गेंदबाजी कोच ने कहा, “सभी खिलाड़ी सलाइवा का इस्तेमाल करने के आदी है। इस बैन करना मुश्किल होगा। आप इस पर निगरानी कैसे रखेंगे? आखिर में आप सलाइवा का इस्तेमाल करेंगे। और अगर कोई ऐसा करता है, तो आप क्या करेंगे? आपको मैदान पर मौजूद 11 खिलाड़ियों पर नजर रखनी होगी। अगर कोई छुपकर ऐसा करता है, तो ये मुश्किल होगा।”
उन्होंने कहा, “ये गेंदबाजों के लिए मुश्किल होने वाला है। ऐसा नहीं है कि इसे किया भी नहीं जा सकता है। खिलाड़ियों को अपनी आदतें बदलनी होगी। जब आप खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे होते हैं, आप कोशिश करते हैं ट्रेनिंग में ऐसा ना हो। मैदान पर, इस पर नजर रखना मुश्किल होगा।”