- Home
- News
- we do not really have a choice in what people call us says new zealand captain kane williamson
T20 World Cup 2022: दावेदारों में शामिल नहीं, पर विलियमसन ने कहा, ध्यान बेहतरीन क्रिकेट खेलने पर
मेरा मतलब है कि लोग हमें भले ही जो कुछ भी कहें, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं है लेकिन हमारे लिए यहां आकर उस तरह के क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करना है जो हम खेलना चाहते हैं.
Published On Oct 15, 2022, 07:22 PM IST
Last UpdatedOct 15, 2022, 07:22 PM IST
kane williamson
मेलबर्न: न्यूजीलैंड को भले ही दावेदारों में शामिल नहीं माना जा रहा है लेकिन कप्तान केन विलियमसन को इसकी परवाह नहीं है जिनका कहना है कि टी20 विश्व कप से पहले लोग कुछ भी कहें, पर उनके पास कोई विकल्प नहीं है.
न्यूजीलैंड की टीम पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी जिसमें उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी.
2019 विश्व कप में इंग्लैंड में कम अंतर से हारने के बाद न्यूजीलैंड ने शुरुआती आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी जिसमें उसने फाइनल में पिछले साल भारत को हराया था.
हाल के वर्षों में निरंतरता के बावजूद सीमित ओवर के क्रिकेट में आईसीसी खिताब जीतने में उन्हें सफलता नहीं मिली है.
विलियमसन ने शनिवार को यहां ‘कैप्टन्स’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हां, मेरा मतलब है कि लोग हमें भले ही जो कुछ भी कहें, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं है लेकिन हमारे लिए यहां आकर उस तरह के क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करना है जो हम खेलना चाहते हैं.’
उन्होंने कहा, ‘कुछ महीने पहले हमारे लिए विश्व कप यादगार रहा था और हम इन खिलाड़ियों के साथ खेले थे और फाइनल में पहुंचे थे. हमने शानदार क्रिकेट खेला था और इन टूर्नामेंट का हिस्सा होना हमेशा विशेष होता है.’
विलियमसन ने कहा, ‘हर किसी टीम की रैंकिंग अलग है जो पूरे साल ऊपर नीचे होती रहती है. लेकिन जब आप ऐसे टूर्नामेंट में खेलने आते हो तो कुछ भी हो सकता है, विशेषकर इन सभी टीमों को देखते हुए जिनमें कई मैच विजेता हैं.’
न्यूजीलैंड का आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड है. टीम पिछले दो विश्व कप फाइनल में पहुंची है और पिछले दो टी20 विश्व कप में भी बेहतर स्थान पर रही थी जिसके बाद उसने शुरुआती विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी.
| तारीख | दिन | मैच | समय |
| 22 अक्टूबर, 2022 | शनिवार | न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया | 12:30 PM |
| 26 अक्टूबर, 2022 | बुधवार | न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान | 1:30 PM |
| 29 अक्टूबर, 2022 | शनिवार | न्यूजीलैंड बनाम ए1 | 1:30 PM |
| 1 नवंबर, 2022 | मंगलवार | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | 1:30 PM |
| 4 नवंबर, 2022 | शुक्रवार | न्यूजीलैंड बनाम बी2 | 1:30 PM |
पिछले टी20 विश्व कप में उप विजेता रहने के बाद न्यूजीलैंड ने कई सकारात्मक नतीजे हासिल किए, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में जीत शामिल है. हालांकि शुक्रवार को क्राइस्टचर्च में ट्राएंगुलर सीरीज के फाइनल में उन्हें पाकिस्तान से हार मिली.
न्यूजीलैंड की टीम 17 और 19 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और भारत के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगी. न्यूजीलैंड की टीम अपने अभियान की शुरुआत 22 अक्टूबर को गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से करेगी.