• Home
  • News
  • We fought till the last ball but made a lot of mistakes, says Mashrafe Mortaza

कुछ गलतियों के कारण हमें हार का सामना करना पड़ा : मशरफे मुर्तजा

भारत ने बांग्‍लादेश को फाइनल में 3 विकेट से हराकर सातवीं बार जीता एशिया कप।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 29, 2018, 01:11 PM IST

Published On Sep 29, 2018, 01:11 PM IST

Last UpdatedSep 29, 2018, 01:11 PM IST

Mashrafe Mortaza © Getty Images (file photo)

बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के कप्‍तान मशरफे मुर्तजा ने भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल गंवाने के बाद कहा है कि उनकी टीम ने आखिरी गेंद तक डटकर मुकाबला किया।

भारत ने शुक्रवार को दुबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में बांग्‍लादेश को 3 विकेट से हराकर सातवीं बार इस टूर्नामेंट पर कब्‍जा किया। इस मुकाबले में भारतीय टीम को आखिरी गेंद पर जीत मिली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हार के बाद मुर्तजा ने कहा, ‘ कुछ गलतियों के कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। हमें अपने खेल पर गर्व करना चाहिए। हां, हम दिल से खेले। मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ लेकिन हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में कुछ गलतियां की। यदि आप हमारी गेंदबाजी को देखें तो जब भी हमने 240 से ज्यादा का स्कोर किया, हमने मैच जीता। इसलिए हमने बल्लेबाजों से अच्छा स्कोर करने को कहा था।’

बांग्‍लादेश ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए ओपनर लिटन दास के शतक की बदौलत 222 रन बनाए थे।

मुर्तजा ने कहा, ‘अंत में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिस अंदाज में भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी, उस वक्त 49वें ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान से गेंदबाजी कराना जरूरी था। तब भारतीय बल्लेबाज हर गेंद पर रन बना रहे थे और इसलिए उस मौके पर स्पिनर को उतारना मुश्किल था। टीम को अपने खेल पर गर्व करना चाहिए लेकिन अब आगे बढ़ने का समय है। मुझे लगता है कि हमने कई दिल जीते।’

लिटन दास ने 117 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 121 रन बनाए। उन्हें  मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय ओपनर शिखर धवन  को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया जिन्होंने टूर्नमेंट के 5 मैचों में 2 शतकों की मदद से कुल 342 रन बनाए।

Editor's Pick