• Home
  • News
  • We have already lost if we walk out expecting to lose saya pakistan head coach Jason Gillespie

पाकिस्तान के हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने नहीं मानी है हार, कहा..हम सीरीज बराबरी करेंगे

बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य है, बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Sep 02, 2024, 10:44 PM IST

Published On Sep 02, 2024, 10:44 PM IST

Last UpdatedSep 02, 2024, 10:44 PM IST

Jason Gillespie

(Image credit-X)

रावलपिंडी. पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार की कगार पर पहुंच गई है. खेल के चौथे दिन पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 172 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य है, जिसके जवाब में चौथे दिन के तीसरे सेशन में बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं. हालांकि पलड़ा बांग्लादेश का भारी है, मगर पाकिस्तान के हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने हार नहीं मानी है. गिलेस्पी ने कहा, उनकी टीम जीत हासिल कर सीरीज 1-1 की बराबरी कर सकती है.

गिलेस्पी ने चौथे दिन के खेल के बाद कहा, निश्चित रूप से, सारी संभावनाएं बांग्लादेश के पक्ष में हैं, हम इससे पीछे नहीं हटते, लेकिन अगर हम हारने की उम्मीद लेकर मैदान पर उतरते हैं तो हम पहले ही हार चुके हैं. उन्होंने कहा, हमने पहली पारी में 26 रन देकर 6 विकेट लिए, इसलिए हम जानते हैं कि अगर हम वास्तव में अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो हम गेंद से प्रभाव डाल सकते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हम इस मैच को जीत सकते हैं: गिलेस्पी

हेड कोच ने कहा, मुझे उम्मीद है कि हम कल खेलेंगे ताकि हम टेस्ट मैच जीतने की कोशिश कर सकें, हमें यही मानसिकता रखनी होगी, क्योंकि अगर हम हारने की उम्मीद लेकर मैदान पर उतरते हैं, तो मैं गारंटी देता हूं कि आप हारेंगे, लेकिन अगर हम इस मानसिकता और विश्वास के साथ मैदान पर उतरते हैं कि हम इस खेल को बदलने की कोशिश कर सकते हैं, तो उम्मीद है. उन्होंने कहा, कभी-कभी, आपको 50-50 चीजों की जरूरत होती है, लेकिन हमें यह रवैया और मानसिकता रखनी होगी कि हम पाकिस्तान के लिए टेस्ट मैच जीतने जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हमें अपने कैच पकड़ने होंगे, हमारे सामने आने वाले किसी भी अवसर का लाभ उठाना होगा और आप कभी नहीं जान सकते. यह खेल हर तरह का ड्रामा पैदा कर सकता है, मुझे उम्मीद है कि हम कल पाकिस्तान के लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला सकेंगे.

Editors Pick