add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत में बढ़ते कोरोना मामलों पर आया ICC का बयान, कहा- हमारे पास बैक-अप योजना तैयार है...

तय कार्यक्रम के अनुसार अक्‍टूबर-नवंबर में भारत में ही आईसीसी टी20 विश्‍व कप का आयोजन होना है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 7, 2021 5:24 PM IST

भारत में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच आईपीएल 2021 का आयोजन किया जा रहा है. इस लीग से पहले क्रिकेटर्स के संक्रमित होने का सिलसिला भी जारी है. इसी बीच साल के अंत में भारत में ही टी20 विश्‍व कप का आयोजन होना है. आईसीसी ने भारत में विश्‍व कप की संभावनाओं पर पहली बार अपनी चुप्‍पी तोड़ी.

आईसीसी के अंतरिम सीईओ ज्योफ अलार्डिस ने कहा कि उनके पास टी20 विश्‍व कप को लेकर बैकअप प्‍लान तैयार है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद फिलहाल आईसीसी किसी भी वैकल्पिक व्‍यवस्‍था की ओर नहीं देख रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि बीते साल अक्‍टूबर-नवंबर में ऑस्‍ट्रेलिया में टी20 विश्‍व कप का आयोजन होना था लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण ही इसे 2022 तक टाल दिया गया. 2021 में भारत में होने वाले टी20 विश्‍व कप तय कार्यक्रम के अनुसार इस साल अक्‍टूबर-नवंबर में कराए जाने की ही योजना है.

अलार्डिस ने वर्चुअल मीडिया राउंड टेबल के दौरान कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से इसी अनुमान के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि टूर्नामेंट योजना के अनुसार ही आयोजित हो रहा है. ’’

‘‘हमारे पास ‘दूसरी योजना’ है, लेकिन हमने अभी उन योजनाओं के बारे में विचार नहीं किया है. हम बीसीसीआई के साथ काम कर रहे हैं, हमारे पास ‘बैकअप’ योजना है जिसे जरूरत पड़ने पर ही शुरू किया जा सकता है. ’’

TRENDING NOW

उन्होंने कहा, ‘‘हम अन्य खेल संस्थाओं से बात कर रहे हैं कि वे क्या कर रहे हैं, हम इस समय अच्छी स्थिति में हैं लेकिन यह भी मानते हैं कि दुनिया भर में चीजें तेजी से बदल रही हैं. ‘‘

अलार्डिस ने कहा, ‘‘दो महीने के समय में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल का समय भी आ रहा है, लेकिन हम दोनों के लिये योजनानुसार ही चल रहे हैं.’’