• Home
  • News
  • We Have let the entire nation down says Angelo Mathews after Srilanka Exit from T20 World Cup 2024

हमने पूरे देश को निराश किया है, श्रीलंका के टी-20 विश्व कप से बाहर होने के बाद इमोशनल हुए मैथ्यूज

मैथ्यूज ने कहा, टूर्नामेंट में हमारे पास बस एक और मैच है, और हम अपने सम्मान के लिए खेलेंगे. उन्होंने कहा, हमने खुद के साथ न्याय नहीं किया है, खासकर जिस तरह से हमने पहले दो मैच खेले

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 16, 2024, 04:56 PM IST

Published On Jun 16, 2024, 04:56 PM IST

Last UpdatedJun 16, 2024, 04:56 PM IST

Angelo Mathews

(Image credit- @Angelo69Mathews Twitter)

टी-20 विश्व कप 2024 में श्रीलंका का सफर खत्म हो चुका है. ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में श्रीलंका की टीम नीदरलैंड्स से भिड़ेगी, जहां टीम जीत के साथ टूर्नामेंट को खत्म करना चाहेगी. श्रीलंका की टीम ने टी-20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन किया. श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के सीनियर खिलाड़ी एंजलो मैथ्यूज ने कहा, हमने पूरे देश को निराश किया है.

मैथ्यूज ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले कहा, मुझे लगता है कि सबसे पहले हमने पूरे देश को निराश किया है और हम इसके लिए बहुत खेद व्यक्त करते हैं क्योंकि हमने खुद को निराश किया है, हमने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी. उन्होंने कहा, मेरा मतलब है कि हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन वे ऐसी चीजें नहीं थीं जिनके बारे में चिंता की जानी चाहिए, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम दूसरे दौर में नहीं पहुंच पाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘नीदरलैंड्स के खिलाफ हम अपने सम्मान के लिए खेलेंगे’

मैथ्यूज ने कहा, टूर्नामेंट में हमारे पास बस एक और मैच है, और हम अपने सम्मान के लिए खेलेंगे. उन्होंने कहा, हमने खुद के साथ न्याय नहीं किया है, खासकर जिस तरह से हमने पहले दो मैच खेले, इसलिए, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, हम टूट गए हैं और हम अंदर से बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा, हमने इस टूर्नामेंट में अपनी क्षमताओं के साथ न्याय नहीं किया.

श्रीलंका को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश से मिली हार

बता दें कि श्रीलंका को टी-20 विश्व कप 2024 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरे मैच में उसे बांग्लादेश ने मात दी. नेपाल के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. अब टीम आखिरी मैच में नीदरलैंड्स को हराकर जीत के साथ विदाई लेना चाहेगी.

Editor's Pick