नस्ल विरोधी अभियान में भूमिका निभाने को तैयार क्रिकेट साउथ अफ्रीका

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) अगले कुछ दिनों में यह तय करने की कोशिश करेगा कि देश में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की वापसी पर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’अभियान में वह कैसे अपनी भूमिका निभा सकता है। बोर्ड की नीति के अनुसार दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम में अश्वेत क्रिकेटरों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व है जिससे यह अभियान अधिक महत्वपूर्ण बन...

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 09, 2020, 01:57 PM IST

Published On Jul 09, 2020, 01:57 PM IST

Last UpdatedJul 09, 2020, 01:57 PM IST

Graeme Smith @ians

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) अगले कुछ दिनों में यह तय करने की कोशिश करेगा कि देश में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की वापसी पर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’अभियान में वह कैसे अपनी भूमिका निभा सकता है।

बोर्ड की नीति के अनुसार दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम में अश्वेत क्रिकेटरों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व है जिससे यह अभियान अधिक महत्वपूर्ण बन जाता है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सोफी डिवाइन बनीं न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान

तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के क्रिकेटरों की तरह ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’अभियान का समर्थन करेंगे। इन देशों के क्रिकेटरों ने अपनी कॉलर पर संबंधित लोगो लगाया और एक घुटने के बल बैठकर अपना समर्थन व्यक्त किया।

सीएसए के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘हम दुनिया भर में क्या चल रहा है और सीएसए में अपनी भूमिका को लेकर अच्छी तरह से वाकिफ हैं। ’

बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने इंग्लैंड की परिस्थितियों से तालमेल बिठा लिया है : अजहर अली

उन्होंने कहा, ‘लुंगी ने इसका बहुत अच्छा जवाब दिया जब उन्होंने कहा कि हम अपनी दुनिया में जीते हैं और मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि भविष्य में हम एकजुट होकर यह पता लगाएं कि हम ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान में अपनी भूमिका कैसे निभा सकते हैं और इसमें हम कैसे प्रभावी हो सकते हैं।’

Editor's Pick