हार के बाद गिल की तीन अहम बातें- देखना होगा, सोचना होगा और बेहतर करना होगा
IND vs NZ: हार के बाद शुभमन गिल की तीन अहम बातें- देखना होगा, सोचना होगा और बेहतर करना होगा
IND vs NZ: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्हें कई क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 19, 2026 8:46 AM IST
इंदौर: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. रविवार, 18 जनवरी को सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में कीवी टीम ने भारत को 41 रन से हरा दिया. इंदौर के होलकर स्टेडियम पर भारत इससे पहले कोई मैच नहीं हारा था. लेकिन, रविवार को यह सिलसिला टूट गया. सीरीज गंवाने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने विराट कोहली के शानदार फॉर्म और हर्षित राणा के खेल की तारीफ की. लेकिन साथ ही माना कि कई क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है.
कोहली ने अपना रिकॉर्ड 54वां वनडे शतक लगाया लेकिन भारत 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 46 ओवर में 296 रन पर ऑल आउट हो गई. नीतीश कुमार रेड्डी (53) और राणा (52) ने हाफ सेंचुरी लगाईं लेकिन ये भी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहे. गिल ने मैच प्रजेंटेशन के दौरान कहा, ‘पहले मैच के बाद और यहां 1-1 पर आने के बाद हम जिस तरह से खेले, उससे हम निराश हैं.’
Add Cricket Country as a Preferred Source
उन्होंने कहा, ‘कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें हमें देखना होगा, सोचना होगा और बेहतर करना होगा. जिस तरह से विराट बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह हमेशा एक सकारात्मक पहलू है. जिस तरह से हर्षित ने इस सीरीज में बल्लेबाजी की है, वह शानदार है. आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है. जिस तरह से उन्होंने आगे बढ़कर प्रदर्शन किया और जिस तरह से तेज गेंदबाजों ने इस श्रृंखला में गेंदबाजी की, वह भी अच्छा था.’
गिल ने कहा, ‘विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हम उसे (नीतिश कुमार रेड्डी) मौके देना चाहते हैं और हम उसे पर्याप्त ओवर देना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि किस तरह के कॉम्बिनेशन में हमारे लिए काम करते हैं और किस तरह की गेंदबाजी उसके लिए काम करती है. ’
वनडे सीरीज में 84, नाबाद 131 और 137 रन की पारियां खेलने के बाद ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए डेरिल मिचेल ने कहा कि वर्तमान में रहना उनके लिए अच्छा रहा.
उन्होंने कहा, ‘‘टीम में योगदान देना अच्छा है. यहां भारत में जीत दर्ज करना खास है. एक ग्रुप के तौर पर हमने जिस तरह से साझेदारियां बनाई, वह अच्छा है.’
उन्होंने कहा, ‘मैं वर्तमान में रहने की कोशिश कर रहा हूं और उम्मीद है कि सही फैसले लूंगा. मुझे अपने देश के लिए खेलना बहुत पसंद है. घरेलू क्रिकेट ने इतने साल तक मेरी मदद की.’यह 34 साल का खिलाड़ी 2024-25 में भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराने वाली न्यूजीलैंड टीम का भी हिस्सा था.
न्यूजीलैंड की टीम में कुछ मुख्य खिलाड़ी नहीं थे और टीम ने माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में 1988 के बाद भारत में अपनी पहली सीरीज जीती. ब्रेसवेल ने कहा, ‘पहली बार किसी न्यूजीलैंड टीम ने यहां वनडे सीरीज जीती है, यह खास है. आप हमेशा यहां आकर अच्छा क्रिकेट खेलने की उम्मीद करते हैं. एक ग्रुप के तौर पर, हमने वही किया जो हम अच्छा करते हैं. ’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.