- क्रिकेट न्यूज़
- News
- We let down all out fans I apologise Says Bangladesh captain Najmul hossain Shanto
फैंस और अपने देश के लोगों को निराश किया...नजमुल हसन शांतो ने खराब प्रदर्शन के लिए मांगी माफी
शांतो ने कहा, एक टीम के रूप में हमने बांग्लादेश के अपने प्रशंसकों को निराश किया, इसलिए मैं टीम की तरफ से माफी मांगता हूं, बल्लेबाजी इकाई के रूप में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए
Published On Jun 25, 2024, 06:05 PM IST
Last UpdatedJun 25, 2024, 06:05 PM IST
(Image credit- Twitter)
किंग्सटाउन. बांग्लादेश की टीम को अफगानिस्तान के हाथों सुपर-8 के आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ बांग्लादेश की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई. बांग्लादेश ने सुपर-8 में अपने पहले दोनों मुकाबले गंवाए, मगर उसके बाद भी टीम के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस था, मगर टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार मिली. बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टी20 विश्व कप में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन के लिए प्रशंसकों से माफी मांगते हुए इस निराशाजनक अभियान के लिए बल्लेबाजों को दोषी ठहराया है.
भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद बांग्लादेश के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका था लेकिन सुपर 8 के अपने अंतिम मैच में उसे अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा. शांतो ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, सबसे पहले मैं यह कहना चाहूंगा कि एक टीम के रूप में हमने बांग्लादेश के अपने प्रशंसकों को निराश किया, इसलिए मैं टीम की तरफ से माफी मांगता हूं, बल्लेबाजी इकाई के रूप में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए.
प्रशंसकों और अपने देश के लोगों को निराश किया: शांतो
उन्होंने कहा, हमें इसके लिए खेद है, हम भविष्य में इस तरह की परिस्थितियों में अच्छा खेल दिखाने का प्रयास करेंगे. बांग्लादेश की टीम सुपर 8 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन शांतो ने कहा कि उनके लिए कुछ सकारात्मक पहलू भी रहे. उन्होंने कहा, हमारे लिए सकारात्मक पहलू यह रहा कि हमारे गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, रिशाद हुसैन ने इस तरह के बड़े टूर्नामेंट में लगभग हर मैच में अच्छी गेंदबाजी की, हमारे लिए कई चीजें सकारात्मक रही लेकिन बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमने प्रशंसकों और अपने देश के लोगों को निराश किया.