- Home
- News
- WE Made 20-25 Runs less Says LSG Captain Rishabh Pant After The Loss Against PBKS in IPL 2025
LSG vs PBKS: घरेलू मैदान पर सुपर जाइंट्स की करारी हार, कप्तान ऋषभ पंत ने किसे ठहराया जिम्मेदार
LSG vs PBKS: लखनऊ सुपर जायंट्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि आखिर इस मैच में उनकी टीम में क्या कमी रह गई.
Published On Apr 02, 2025, 06:28 AM IST
Last UpdatedApr 02, 2025, 06:28 AM IST
ऋषभ पंत (बाएं) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद बल्लेबाजी को ठहराया जिम्मेदार. साथ में LSG के बॉलिंग कोच जहीर खान
लखनऊ: लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में मंगलवार को यहां पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ आठ विकेट की करारी हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम ने पर्याप्त रन नहीं बनाए.
प्रभसिमरन और अय्यर की हाफ सेंचुरी
सुपर जाइंट्स के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) और श्रेयस अय्यर की पारी के दम पर सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्यर हासिल कर लिया. प्रभसिमरन ने 34 गेंद में तीन छक्कों और नौ चौकों से 69 रन बनाए. वहीं कप्तान अय्यर ने 30 गेंद पर 52 रन की पारी खेली. जिसमें चार छक्के, तीन चौके शामिल थे. IPL POINTS TABLE
दोनों ने दूसरे विकेट की 84 रन की साझेदारी की. इस पार्टनरशिप की बदौलत पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाकर जीत हासिल की. अय्यर ने निहाल वढेरा (नाबाद 43, 25 गेंद, चार छक्के, तीन चौके के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.
इसे भी पढ़ें- VIDEO: कमाल का कैच, बडोनी-बिश्नोई की जुगलबंदी ने सभी को किया हैरान, यकीन करना मुश्किल
सुपर जाइंट्स ने इससे पहले निकोलस पूरन के 44 और आयुष बडोनी के 41 रन की बदौलत सात विकेट पर 171 रन बनाए. बडोनी ने डेथ ओवरों में अब्दुल समद (27) के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 21 गेंद में 47 रन जोड़कर टीम का स्कोर 170 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
पंत ने कहा- हमने रन कम बनाए
पंत ने कहा कि उनकी टीम ने 20 से 25 रन कम बनाए. पंत ने मैच के बाद कहा, ‘यह काफी नहीं था, हम 20-25 रन पीछे रह गए. यह खेल का एक हिस्सा है – हमारा पहला घरेलू मैच था इसलिए अब भी परिस्थितियों का आकलन कर रहे हैं.’
सुपर जाइंट्स के कप्तान ने स्वीकार किया कि खराब शुरुआत का असर उनके कुल स्कोर पर पड़ा.
इसे भी पढ़ें- 5.7 की औसत, 03 मैच में सिर्फ 17 रन… 27 करोड़ की कीमत वाले ऋषभ पंत फिर हुए फ्लॉप
पंत ने कहा, ‘निश्चित रूप से… जब आप शुरुआती विकेट खो देते हैं तो बड़ा स्कोर बनाना हमेशा मुश्किल होता है. आप हर चीज को नियंत्रित नहीं कर सकते लेकिन प्रत्येक खिलाड़ी मैच को आगे ले जाने की कोशिश कर रहा था.’
उन्होंने कहा, ‘हमारा विचार धीमा विकेट पाने का था क्योंकि हमें लगा कि यह घरेलू मैच है, गेंद थोड़ा रुककर आएगी हमने काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. हम इससे सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे. निश्चित रूप से बहुत सारी सकारात्मक चीजें हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत में अब भी टीम को बहुत सी चीजों का पता लगाना है और उम्मीद है कि यह हमारे लिए अच्छा होगा.’