SA vs AFG: अगली बार जब हम आएंगे... सेमीफाइनल में हारने के बाद क्या बोले राशिद खान

राशिद खान ने हार के बाद कहा कि उनकी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है. उन्होंने माना कि आज उनकी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 27, 2024, 09:43 AM IST

Published On Jun 27, 2024, 09:43 AM IST

Last UpdatedJun 27, 2024, 09:43 AM IST

Rashid Khan

Rashid Khan

साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली. बुधवार देर रात (भारत में गुरुवार सुबह) त्रिनिदाद में खेले गए मैच में उसने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया. यह पहला मौका है जब साउथ अफ्रीका किसी आईसीसी टूर्नमेंट के फाइनल में पहुंची है. अफगानिस्तान की हार के बाद कप्तान राशिद खान बहुत निराश नजर आए. उन्होंने माना कि टीम को मुजीब-उर-रहमान की कमी खली.

राशिद ने कहा, ‘एक टीम के तौर पर यह हमारे लिए मुश्किल रात थी. हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे. लेकिन परिस्थितियों की वजह से हम यह नहीं कर पाए. लेकिन आपको मानसिक रूप से इस परिस्थिति के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए. मुझे लगता है कि हमने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. जब मुजीब चोटिल हुए तो हम संघर्ष कर रहे थे. लेकिन नबी, फजल… ने हमारी स्पिन यूनिट के लिए आसानी की.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने इस टूर्नमेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. फजल-हक-फारुकी इस टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे आगे हैं. बाएं हाथ के इस पेसर के नाम कुल 17 विकेट रहे. राशिद ने अपने गेंदबाजों की तारीफ भी कही. उन्होंने कहा, ‘हमारे गेंदबाजों ने जिस निरंतरता के साथ प्रदर्शन किया वह मेरे लिए खुशी की बात है. हमने इस टूर्नमेंट में बड़े मैच जीते. और हां हम किसी भी बड़ी टीम को हरा सकते हैं. अगली बार जब हम इस तरह के टूर्नमेंट में खेलेंगे तो हमारे भीतर आत्मविश्वास होगा.’

राशिद ने आगे कहा, ‘बड़ी बात यह है कि आप बड़ी टीमों के खिलाफ उस दबाव को कैसे मैनेज करते हैं. अभी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, खास तौर पर मिडल-ऑर्डर में. हमनें आक्रामक होने की जरूरत है. और साथ ही ऐसा खिलाड़ी जो पारी को अंत तक ले जा सके. हमने कुछ अच्छे नतीजे आए लेकिन जब हम अगली बार इस टूर्नमेंट में आएंगे, तो हमें बेहतर करने की जरूरत होगी. खास तौर पर बैटिंग डिपार्टमेंट में.’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick