×

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान ऋषभ पंत

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में हार के बाद भारतीय कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि टीम इंडिया मौकों का फायदा नहीं उठा पाई. उन्होंने माना कि भारतीय टीम को बेहतर होने की जरूरत है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 26, 2025 1:37 PM IST

भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच में 408 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. यह टेस्ट क्रिकेट में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार है. भारतीय टीम को इसके साथ ही सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. बीते साल न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद मैच में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत ने निराशा जताई. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे पंत ने माना कि टीम को काफी सुधार करने की जरूरत है.

भारतीय कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ‘यह बहुत निराशाजनक है. एक टीम के तौर पर हमें बेहतर होने की जरूरत है. साउथ अफ्रीका को इसका श्रेय जाना चाहिए वे हमसे बेहतर खेले. उन्होंने सीरीज में अच्छा खेला. इसके साथ ही यह बात भी साफ हो गई कि आप किसी चीज को हल्के में नहीं ले सकते. हम घर पर खेल रहे थे लेकिन कई बार हम मैच में आगे थे लेकिन उनका फायदा नहीं उठा पाए. हमें बेहतर होना सीखना पड़ेगा.’

भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य था लेकिन उससे ज्यादा जरूरी टीम को आज के दिन बल्लेबाजी करने की जरूरत थी. भारत ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 27 रन से की थी. लेकिन बाद पूरी टीम 140 रन पर ऑल आउट हो गई. पंत ने कहा, ‘चाहे आप घर पर खेल रहे हों या फिर विदेशी धरती पर खेल रहे हों क्रिकेट में आपको जज्बे और अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत होती है. एक बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर आपको कुछ मौकों का फायदा उठाना सीखना पड़ेगा.’

TRENDING NOW

पंत ने माना कि टीम इंडिया यह गलती कर गई. उन्होंने कहा, ‘एक टीम के तौर पर हम मौकों को भुना नहीं पाए. इस सीरीज के सकारात्मक पक्ष की बात करें तो हमें अपने प्लान पर फोकस करना सीखना होगा.’