- क्रिकेट न्यूज़
- News
- we see the ball and not the bowler, says Rishabh Pant
रिषभ पंत बोले- मैं शॉट मारते वक्त ये नहीं देखता कि सामने कौन गेंदबाजी पर है
हैदराबाद के खिलाफ रिषभ पंत ने अपनी 21 गेंद में 49 रन की पारी में पांच छक्के जड़े।
Published On May 09, 2019, 02:59 PM IST
Last UpdatedMay 09, 2019, 02:59 PM IST
Rishabh Pant (File Photo) @ BCCI
दिल्ली की दो विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रिषभ पंत ने कहा कि जब वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिये लय में आ जाते हैं तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन गेंदबाजी कर रहा है। पंत ने 21 गेंद में 49 रन की पारी के दौरान पांच छक्के जड़े जिससे दिल्ली ने आईपीएल एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ दो विकेट से जीत हासिल की।
पढ़ें:- मैं थोड़ा नर्वस था, लेकिन पोंटिंग और सौरव सर ने मुझमें विश्वास जगाया: पृथ्वी शॉ
मैन ऑफ द मैच रहे पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘टी20 में आपको 20 गेंद में 40 या इससे ज्यादा रन बनाने की जरूरत होती है, फिर आपको एक गेंदबाज के खिलाफ आक्रमण करना होता है। मैं यह नहीं देखता कि कौन गेंदबाजी कर रहा है। यह हमारी आदत में शुमार हो चुका है और इसलिये हम इतना ज्यादा अभ्यास करते हैं। आज यह विशेष रहा क्योंकि मैंने गेंद को ज्यादा जोर से हिट करने का प्रयास नहीं किया। मैं सिर्फ गेंद को देख रहा था और सही टाइम से हिट करने की कोशिश कर रहा था।’’
पढ़ें:- जीत के बाद कप्तान अय्यर श्रेयस बोले- अंतिम दो ओवर नर्क के समान थे
पंत ने कहा, ‘‘अगर आप ऐसे विकेट पर जम जाते हो तो आपको अपनी टीम के लिये मैच खत्म करना चाहिए। मैं मैच को करीब ले गया लेकिन अगली बार मैं टीम के लिये फिनिश करूंगा। मैं थोड़ा सकारात्मक होने की कोशिश करूंगा। अगर आप नकारात्मक होते हैं तो यह मददगार नहीं होता। ’’