• Home
  • News
  • We Should have Made 10-15 Runs More, Suryakumar Yadav Explained Why MI Lost to RCB in IPL 2026

RCB vs MI: आखिर बेंगलुरु से क्यों हार गई MI, मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने गिनवाए कारण

Suryakumar Yadav Statement after RCB vs MI match: मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उनकी टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में 10-15 रन और बनाने चाहिए थे.

Edited By : Bharat Malhotra |May 11, 2026, 10:34 AM IST

Published On May 11, 2026, 10:34 AM IST

Last UpdatedMay 11, 2026, 10:34 AM IST

Suryakumar Yadav Explained Why MI Lost to RCB

सूर्यकुमार यादव ने बताया मुंबई इंडियंस को क्यों मिली हार

रायपुर: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (मुंबई इंडियंस) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने स्कोरबोर्ड पर 10 से 15 रन कम बनाए, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा.

सूर्यकुमार यादव ने बताया क्यों हार गई MI की टीम

मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम 10-15 रन पीछे रह गए. मुझे ऐसा ही लगा. हमने गलत समय पर विकेट गंवाए. हालांकि, जिस तरह से नमन धीर और तिलक वर्मा ने बल्लेबाजी की, वह इस विकेट पर शानदार था. उन्होंने बेहतरीन जज्बा दिखाया. नमन और तिलक को देखकर लग रहा था कि वे किसी अलग ही पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हों. हमें उन पर गर्व है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्कोरकार्ड- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, आईपीएल-2026, मैच-54

‘इसे स्वीकर करना बहुत मुश्किल है…’

मुंबई इंडियंस को RCB के खिलाफ इस सीजन की आठवीं हार का सामना करना पड़ा. इस हार ने मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद कर दिए. पांच बार की चैंपियन टीम के टूर्नामेंट में प्रदर्शन पर बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम सिर्फ यह खेल खेलने की कोशिश कर सकते हैं क्योंकि हमें यह पसंद है. जैसा कि मैंने कहा, जब भी हमें मौका मिलेगा, हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने और अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने की कोशिश करेंगे. हालांकि, हमें ऐसी मुश्किल स्थिति (अंक तालिका में सबसे नीचे) में रहने की आदत नहीं है. इसे स्वीकार करना मुश्किल है, लेकिन पूरे सीजन में काफी कुछ सीखने को भी मिलता है. हम अगले साल और मजबूती के साथ वापसी कर सकते हैं.’

इसे भी पढ़ें- ‘बेहतरीन छह साल’, हार्दिक और पोलार्ड के साथ में बिताए दिनों को याद कर इमोशनल हुए क्रुणाल

कॉर्बिन बॉश के प्रदर्शन से खुश हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान

सूर्यकुमार ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करने वाले कॉर्बिन बॉश की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कॉर्बिन ने पावरप्ले और अंतिम ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की और टीम को उन पर गर्व है. वहीं, सूर्यकुमार ने राज बावा का भी हौसला बढ़ाया, जो आखिरी ओवर में 15 रन बचाने में नाकाम रहे. उन्होंने कहा कि राज ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश की.

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए. टीम की ओर से नमन धीर ने 47 और तिलक वर्मा ने 57 रनों की दमदार पारी खेली. हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्रुणाल पांड्या की 46 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी की बदौलत 167 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. वहीं, जैकब बेथेल ने 27 रनों का योगदान दिया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick