• Home
  • News
  • We support transparency in the BCCI: CoA

बीसीसीआई में पारदर्शिता चाहती है सीओए

केंद्रीय सूचना आयोग ने हाल ही में बीसीसीआई को आरटीआई के दायरे में शामिल किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 02, 2018, 07:23 PM IST

Published On Oct 02, 2018, 07:23 PM IST

Last UpdatedOct 02, 2018, 07:23 PM IST

CoA Members Vinod Rai, Diana Edulji and Vikaram Limaye) © AFP

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ने बीसीसीआई को आरटीआई के अंतर्गत लाने के केंद्रीय सूचना आयोग के फैसले का समर्थन किया है। सीओए ने एक बयान जारी कर कहा है कि बोर्ड में पारदर्शिता के पक्ष में है और जल्द ही वेबसाइट पर अपनी सभी जानकारियां मुहैया करने को प्रयासरत है।

सीआईसी ने सोमवार को अपने फैसले में कहा था कि बीसीसीआई की जनता का प्रति जबावदेही बनती है और इसलिए उसे आरटीआई में आना चाहिए। उसे आरटीआई अधिनियम के तहत सूचना के लिए आवेदन मिलने के 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन या ऑफलाइन जवाब देने की व्यवस्था करनी चाहिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस आदेश के समर्थन में सीओए ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, “सीआईसी के आदेश को ध्यान में रखते हुए हम ये बात साफ कर देना चाहते हैं कि हम बोर्ड में पारदर्शिता के समर्थन में हैं और इसलिए हमने वेबसाइट के रूप में एक मजबूत साधन स्थापित किया है। इसके जरिए हम अपनी सभी प्रक्रिया को सार्वजनिक रूप से सामने रखेंगे।”

उन्होंने कहा, “सीओए बीसीसीआई में ईमानदारी और खुलेपन के लिए प्रतिबद्ध है। हमने बीसीसीआई में पेशेवर तरीके से अच्छा प्रशासन स्थापित किया है। हम बोर्ड में अच्छे प्रशासन, पारदर्शिता और नीतिपरक पैमानों को लागू करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।”

(आईएएनएस न्यूज)

Editor's Pick