चौथा खिताब जीतने के बाद बोले कोच फ्लेमिंग- खिलाड़ियों की उम्र पर सवाल उठे लेकिन हमारे लिए अनुभव बेहत अहम

कोच स्टीफेन फ्लेमिंग और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा आईपीएल खिताब जिताया।

Edited By : India.com Staff |Oct 16, 2021, 11:13 AM IST

Published On Oct 16, 2021, 11:13 AM IST

Last UpdatedOct 16, 2021, 11:13 AM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के फाइनल मैच में 27 रन से जीत हासिल कर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई में चौथा खिताब जीता है। हालांकि क्रिकेट समीक्षक और फैंस आईपीएल 2021 फाइनल में मिली जीत को सीएसके की अब तक की सबसे बेहतरीन जीत बता रहे हैं।

इसके पीछे कई कारण हैं। पहला तो ये कि नीलामी दौरान पर्स राशि कम होने की वजह से सीएसके उन खिलाड़ियों को नहीं खरीद सकी जिनकी उन्हें जरूरत थी। दूसरी ओर टीम के सीनियर खिलाड़ियों की बढ़ती उम्र भी चिंता का कारण बनी रही हालांकि कप्तान धोनी और कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने अपने युवा और सीनियर खिलाड़ियों पर बराबर भरोसा दिखाया, जिसका नतीजा उन्हें फाइनल में जीत के साथ मिला।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

14वें सीजन में सीएसके के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-2 खिलाड़ी हैं- रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis)। 24 साल के गायकवाड़ ने 16 मैचों में 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया। वहीं 37 साल के डु प्लेसिस ने 16 मैचों में 633 रन बनाए। और यही सीएसके की सबसे बड़ी ताकत है- युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को साथ लेकर चलना।

फाइनल में जीत के बाद कोच फ्लेमिंग ने भी कहा कि वो अपने युवा खिलाड़ियों का महत्व जानते हैं लेकिन उनके लिए अनुभव भी उतना ही अहम है। उन्होंने कहा, “हमने कई फाइनल खेले हैं, लेकिन जीत की रेखा पार करना ऐसा है जिसे आप जीतना चाहते हैं।”

पूर्व कीवी दिग्गज ने कहा, “हमारी टीम के खिलाड़ियों की उम्र को लेकर थोड़ी आलोचना हुई है, लेकिन खिलाड़ियों ने कदम बढ़ा दिया है। हम युवाओं को महत्व देते हैं, लेकिन अनुभव बहुत महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम नंबर और एनालिसिस में बहुत गहराई तक नहीं जाते हैं, लेकिन हम मन की आवाज सुनने वाली टीम हैं। हां हम थोड़े पुराने ख्यालात के हैं लेकिन हमारे ग्रुप के लिए ये सोच काम करती है।”

Editor's Pick