हमें विराट से मैच जिताऊ पारी की उम्मीद, जरूरी नहीं कि वह शतक ही हो: राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ ने कहा कि उनकी टीम को विराट कोहली से बड़ी पारियों की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कोहली अपनी फिटनेस और खेल को लेकर काफी सजग हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 29, 2022, 09:07 PM IST

Published On Jun 29, 2022, 09:07 PM IST

Last UpdatedJun 29, 2022, 09:07 PM IST

विराट कोहली ने बीते करीब तीन साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। फैंस को उनके शतक का इंतजार है। उनके चाहने वालों को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से होने वाले टेस्ट मैच में कोहली शतक लगाकर इस सूखे का अंत करेंगे। पर भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ इस बात को लेकर ज्यादा फिक्रमंद नहीं हैं। द्रविड़ का कहना है कि कोहली बहुत मेहनती हैं और हमारा लक्ष्य कोहली से मैच जिताऊ पारी की उम्मीद है भले ही वह शतक हो या नहीं।

इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से एजबेस्टन में शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में द्रविड़ ने कोहली की फिटनेस और खेल के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की। द्रविड़ ने कहा, ‘कोहली मैदान पर सबसे फिट खिलाड़ियों में शुमार हैं। वह इसके लिए काफी मेहनत करते हैं। वह अपनी तैयारियों पर खूब ध्यान देते हैं।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

द्रविड़ ने कहा कि विराट जिस तरह अपना ख्याल रखते हैं वह काबिले-तारीफ है। भारतीय कोच ने कहा, ‘विराट को पता है कि उन्होंने क्या करना है। वह जानते हैं कि खेल की तैयारी कैसे करनी है। वह इसे पूरी तरह जुटकर करते हैं।’

द्रविड़ से जब पूछा गया कि कोहली ने बीते कुछ अर्से से शतक नहीं लगाया है तो ऐसी परिस्थिति में एक ऐथलीट क्या करता है? और द्रविड़ ने अपने खेल के करियर के दौरान ऐसा क्या किया था? इस पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार रहे द्रविड़ ने कहा, ‘हर ऐथलीट के करियर में ऐसा वक्त आता है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोहली को किसी तरह के मोटिवेशन की जरूरत है। कोहली से हमें मैच जिताऊ पारी की उम्मीद है, अब यह शतक हो या नहीं, इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। असल में विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतने शतक लगा दिए हैं कि सभी को आदत हो गई है लेकिन कई बार ऐसे शतक नहीं लग पाते हैं।’

भारत के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कोहली ने केपटाउन के मुश्किल विकेट पर 70 रन की जो पारी खेली थी वह ज्यादा अहम थी। और संभव है कि बर्मिंगम में भी इतने रन मैच में अहम योगदान के लिए काफी हों, या हो सकता है कि न भी हों। हमें उनसे बड़ी पारी की जरूरत पड़े।’

भारत को बर्मिंगम में बीते साल बीच में छूटी सीरीज का पांचवां और निर्णायक टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है।

Editor's Pick