Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 10, 2025 8:50 AM IST

कटक: Suryakumar Yadav talks India victory on SA: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत शानदार ढंग से की है. मंगलवार को कटक के बाराबती स्टेडियम पर खेले गए मैच में भारत ने 101 रन से जीत हासिल की. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इससे काफी खुश नजर आए. यादव ने कहा कि वह चाहते हैं कि खिलाड़ी निडर होकर अपने खेल का लुत्फ उठाएं.
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में शुभमन गिल आउट हो गए. 17 रन पर भारत के दो और 48 के स्कोर पर तीन विकेट गिर चुके थे.
मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा, ‘मैंने टॉस के समय कहा था कि मैच जीतने का चांस फिफ्टी-फिफ्टी था, लेकिन हम पहले बल्लेबाजी करके बहुत खुश थे. 48 पर 3 विकेट, और फिर वहां से 175 रन तक पहुंचना, जिस तरह से हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी की, तिलक वर्मा ने बल्लेबाजी की, और आखिर में जितेश ने आकर अपना रोल निभाया, मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी था.’
भारतीय टीम 8 बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरी. और टी20 में टीम इंडिया इसी रणनीति के साथ खेल रही है. और इस पर कप्तान ने कहा, ‘जब आपके पास 7-8 बल्लेबाज हों, तो कभी 2-3 बल्लेबाजों का दिन नहीं होता, लेकिन बाकी 4 बल्लेबाज पारी को संभाल लेते हैं. इस मैच में उन्होंने बिल्कुल वैसा ही किया. शायद अगले मैच में कोई और इसे संभालेगा. टी20 क्रिकेट ऐसे ही चलता है, और हम चाहते हैं कि हर कोई निडर होकर खेलते हुए बल्लेबाजी का लुत्फ उठाए.’
WATCH- तिलक वर्मा ने लगाया ऐसा छक्का, गेंद सीधा गई स्टेडियम की छत पर- IND vs SA
साउथ अफ्रीका की टीम ने यह सोचकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था कि बाद में ओस के चलते बल्लेबाजी आसान हो जाएगी. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा खेल दिखाया. और साउथ अफ्रीका को सिर्फ 74 पर (India Victory on SA) ऑल आउट कर दिया.
कप्तान ने गेंदबाजों की तारीफ में कहा, ‘टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है. मेरा मानना है कि अर्शदीप और बुमराह नई गेंद के साथ शुरुआत करने के लिए परफेक्ट गेंदबाज थे. जब साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, तो जिस तरह अर्शदीप और बुमराह ने नई गेंद से गेंदबाजी की, वे बेहतर विकल्प थे. हार्दिक चोट से वापस आए थे, ऐसे में उनका भी ध्यान रखना जरूरी था.’
सूर्या ने खराब शुरुआत के बावजूद विशाल स्कोर तक पहुंचने के लिए बल्लेबाजों की सराहना (Suryakumar Yadav talks India victory on SA) करते हुए कहा, ‘पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 रन पर 3 विकेट और फिर ओवर 7-15 तक लगभग 90-91 रन, और अंतिम पांच ओवर में 40-44 रन बनाकर 175 तक पहुंचना, यह वाकई सराहनीय था. जिस तरह हमने गेंदबाजी की और हमारे पास जितने विकल्प थे, उसे देखते हुए 175 काफी अच्छा स्कोर था.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
