- क्रिकेट न्यूज़
- News
- We want to direct qualify for ICC Women’s World Cup 2021; Mithali Raj
विश्व कप 2021 के लिए सीधे क्वालीफाई करने पर है महिला टीम की नजर
न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में उसी की सरजमीं पर सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
Published On Feb 06, 2019, 06:32 PM IST
Last UpdatedFeb 06, 2019, 06:32 PM IST
Mithali-Raj (IANS Photo)
भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 2-1 की जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है और टीम का लक्ष्य अब आईसीसी तालिका में शीर्ष चार में रहकर 2021 विश्व कप के क्वालीफायर में खेलने से बचने पर है।
पढ़ें: हमारी टीम है काफी मजबूत, ये बस एक बुरा दिन था: क्रुणाल पांड्या
न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में उसी की सरजमीं पर सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। भारत को इसी महीने इंग्लैंड की मेजबानी करनी है।
आईसीसी की विज्ञप्ति में मिताली ने कहा, ‘पिछली बार हमने क्वालीफायर खेला था लेकिन इस बार हम 2021 टूर्नामेंट में सीधे क्वालीफाई करना चाहते हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज होने वाली हैं और हम अधिकतम अंक हासिल करने की कोशिश करेंगे।’
पढ़ें: ‘मुझे कम से कम 20 ओवर तक बल्लेबाजी करनी होगी’
उन्होंने कहा, ‘हमारे पास काफी ऐसी खिलाड़ी नहीं थी जिन्हें इन हालात में खेलने का अनुभव था। सिर्फ झूलन (गोस्वामी) और मैंने यहां का पहले दौरा किया था। इसलिए दो मैच जीतने से हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।’
मिताली ने कहा, ‘तीसरे मैच में हारने से हम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गए लेकिन मुझे खुशी है कि भारत शीर्ष चार में है।’
इस महीने अंक तालिका के शीर्ष पर फेरबदल हो सकता है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है जबकि भारत 22 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ अपने मैदान पर खेलेगा।
ये सभी टीमें सीधे कवालीफाई करने की प्रबल दावेदार हैं। मेजबान न्यूजीलैंड के अलावा शीर्ष चार टीमें विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी जिसका आयोजन दो साल बाद होगा।